What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: अखिलेश यादव का इफ्तार पार्टी में शामिल होने का वायरल वीडियो पुराना, भ्रामक दावे से हुआ वायरल 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। रमजान का महीना शुरू हो गया है। इसी से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्‍हेंइफ्तार पार्टी में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। 

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पहले भी यह वीडियो अलग दावे के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने उसकी भी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। 

क्या हो रहा है वायरल?

एक्स यूजर ‘Arun Yadav Kosli’ ने 19 फरवरी 2026 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज का इफ़्तारी का समय शाम 06:02 pm पर था… बिस्मिल्लाह टोंटी खान समय पर पहुंच गये …सब मिलकर बोलो चाऊमीन।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वायरल वीडियो ‘NEWS9 Live’ नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 29 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह वीडियो लखनऊ में आयोजित की गई एक इफ्तार पार्टी का है, जिसका हिस्सा बनने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

‘News 24’ ने भी 29 मार्च 2025 को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर, इसी जानकारी के साथ इस वीडियो को शेयर किया था।

अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण लखनऊ के चीफ रिपोर्टर राजीव वाजपेई से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल हो रहा वीडियो करीब एक साल पुराना है।

सोशल मीडिया पर पहले भी यह वीडियो अलग दावे के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने उसकी भी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। पूरी रिपोर्ट को यहां पर पढ़ा जा सकता है। 

अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले एक्स यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 16 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं। यह यूजर एक खास विचारधारा से जुड़ी पोस्ट शेयर करता है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक है। असल में वायरल हो रहा वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि करीब एक साल पुराना है। इसे अब  भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। पहले भी यह वीडियो अलग दावे के साथ वायरल हो चुका है। 

The post Fact Check: अखिलेश यादव का इफ्तार पार्टी में शामिल होने का वायरल वीडियो पुराना, भ्रामक दावे से हुआ वायरल  appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments