नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में हुए जेन-जी के प्रदर्शन के बाद वहां की पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं। नेपाल से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि अभिनेता शाहरुख़ खान नेपाल सरकार से बात करने गए हैं। कई यूजर्स इस दावे को सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को गलत पाया। शाहरुख़ खान के नेपाल जाने को लेकर वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर गलत दावा शेयर कर रहे हैं।
क्या है वायरल
इंस्टाग्राम यूजर anishkhan39283 ने 18 सितंबर 2025 को वीडियो को शेयर किया है और लिखा है,”नेपाल में पहुंचे शाहरुख खान 26 ऐप जो बंद हुआ है वहाँ की सरकार से बात करने यह है बादशाह का पावर”
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखें।
पड़ताल
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें दावे की पुष्टि करती कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। अगर शाहरुख़ खान नेपाल गए होते, तो यह खबर मीडिया की सुर्ख़ियों में होती। पर हमें वायरल दावे की पुष्टि करती कोई खबर नहीं मिली।
जांच में आगे हमने शाहरुख़ खान के सोशल मीडिया हैंडल को स्कैन किया। हमें यहां भी शाहरुख़ खान के नेपाल जाने से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।
पड़ताल में आगे हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो
The Tactical Dogout (Why don’t you follow? नामक एक्स हैंडल पर मिला। 8 सितंबर 2025 को शेयर वीडियो में इसे नेपाल प्रोटेस्ट का बताया गया है।
वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य पोस्ट यहां देखें।
इस बारे में हमने नेपाल के स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार अनुज अरोड़ा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि शाहरुख़ खान नेपाल नहीं आए। वायरल दावा गलत है।
हमने शाहरुख की पीआर शिल्पा हांडा से भी संपर्क किया। उन्होंने भी दावे को गलत बताया है।
नेपाल में हुए जेन-जी आंदोलन के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल किए गए। जिनकी पड़ताल विश्वास न्यूज ने की और सच्चाई सामने लाई है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ें।
अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को इंस्टाग्राम पर 923 लोग फॉलो करते हैं।
The post Fact Check: शाहरुख़ खान नहीं गए नेपाल, वायरल दावा गलत है appeared first on Vishvas News.
Nepal Social Media Ban Sparks Violent Protests, Curfew Imposed, One Dead
Date: September 8, 2025
Location: Kathmandu, especially New Baneshwor near Parliament
What Triggered the Unrest

) (@Shivansh_k_c)
0 Comments