What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: भारत को लड़ाकू विमानों का नुकसान और सैनिकों के मारे जाने के दावे से वायरल सेना प्रमुख का वीडियो DeepFake है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में एक संबोधन के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बात की और इससे संबंधित अन्य विवरणों को साझा किया। इसी संबोधन के एक क्लिप को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस संवाद के दौरान कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई में भारतीय सेना को छह लड़ाकू विमानों का नुकसान उठाना पड़ा और उसके 250 जवान मारे गए।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया। वायरल हो रहा वीडियो एआई ऑल्टर्ड या डीपफेक है, जिसमें सेना प्रमुख की आवाज से मिलते ऑडियो क्लोन के जरिए इस फेक बयान को (“हमें छह लड़ाकू विमान का नुकसान हुआ और हमारे 250 जवान मारे गए”) को जोड़ा दिया गया है।

क्या है वायरल?

सोशल मीडिया यूजर ‘Iram Dar’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “Breaking: Indian Army Chief admits losing 6 jets and 250 soldiers in war against Pakistan.”

(“ब्रेकिंग: भारतीय सेना प्रमुख ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हमारे छह सैन्य विमान नष्ट हुए और 250 सैनिकों की मृत्यु हई।”)

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

40 सेकेंड के वायरल वीडियो क्लिप में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “Non-kinetic quadrant is something which you can start today and the next war which uh we are looking at it may happen soon and we have to prepare accordingly as already brought out by director that in this we have to fight this battle together.”

इसके बाद वह कथित तौर पर कहते हैं, “This non-kinetic has to be fought together. We have already six jets and 250 soldires but we will never give up…we will learn.”

(“हमें छह लड़ाकू विमानों का नुकसान हुआ और हमारे 250 सैनिक मारे गए। लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम सीखते रहेंगे।”)

वायरल वीडियो में एडीजीपीआई (स्रोत) के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई का लोगो नजर आ रहा है और साथ ही इस पर चार अगस्त 2025 की तारीख लिखी हुई है। इस आधार पर सर्च करने पर हमें सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के भाषण का ऑरिजिनल क्लिप ADGPI-INDIAN ARMY के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, यह क्लिप चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के आईआईटी मद्रास में नौ अगस्त 2025 को दिए गए संबोधन का है, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की थी।

कुल 48 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में 10.57 के बाद का फ्रेम वायरल वीडियो क्लिप का ऑरिजिनल सोर्स है, जिसमें वह कहते हैं, “Non-kinetic quadrant is something which you can start today and the next war which uh we are looking at it may happen soon and we have to prepare accordingly as already brought out by director that in this we have to fight this battle together.”

इसके बाद वह कहते हैं, “…This non-kinetic has to be fought together. So what are the deductions that as far as whole of nation approach we’ll be there for the next war it is not the military alone which will be fighting. Let me assure you very clearly in this issue as far the gray zone is concerned it’s ever present and this will remain. As for the multi-dommain cyber cognitive and space these are the new terms which are coming in and these are the new terms we need to learn more from you We can tell you what do we want and what do we need to counter but how when why is something you need to give us the answer.”

यानी उन्होंने अपने भाषण में “”Non-kinetic quadrant is something which you can start today and the next war which uh we are looking at it may happen soon and we have to prepare accordingly as already brought out by director that in this we have to fight this battle together.” के बाद यह नहीं कहा “We have already six jets and 250 soldiers but we will never give up…we will learn.we have some deductions.” (“हमें छह लड़ाकू विमानों का नुकसान हुआ और हमारे 250 सैनिक मारे गए। लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम सीखते रहेंगे।”)

हमें ऑरिजिनल वीडियो कई अन्य न्यूज रिपोर्ट्स में मिला, जिसमें कहीं भी सेना प्रमुख के पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में की गई कार्रवाई में भारतीय सेना को लड़ाकू विमान के नुकसान और 250 सैनिकों के मारे जाने की स्वीकारोक्ति का जिक्र नहीं मिला।

इसके बाद हमने वायरल क्लिप में एआई मैनिपुलेशन या छेड़छाड़ की संभावना को चेक किया। बफलो यूनिवर्सिटी के डीपफेक-ओ-मीटर की मदद से हमने इस वीडियो को चेक किया और इसके लगभग सभी इंडिकेटर्स ने इस वीडियो में एआई छेड़छाड़ की अधिकतम संभावना की पुष्टि की।

AVSRDD (2025) डिटेक्टर्स की एनालिलिस रिपोर्ट में इस वीडियो के100 फीसदी एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि होती है।

AVSRDD (2025) डिटेक्टर्स की एनालिलिस रिपोर्ट में इस वीडियो के100 फीसदी एआई से क्रिएटेड होने की संभावना की पुष्टि होती है।

LSDA (2024) की एनालिसिस रिपोर्ट इस वीडियो के करीब 70 फीसदी, TALL (2023) डिटेक्टर की एनालिसिस इस वीडियो के करीब 70 फीसदी और WAV2LIP-STA (2022) डिटेक्टर की एनालिसिस इस वीडियो के 94% एआई से बने होने और DSP-FWA (2019) की एनालिसिस इस वीडियो में एआई मैनिपुलेशन की करीब 70 फीसदी संभावना की पुष्टि करता है।

XCLIP (2022) डिटेक्टर की एनालिसिस भी इस वीडियो में एआई मैनिपुिलेशन की करीब 100 फीसदी संभावना की पुष्टि करता है।

XCLIP (2022) डिटेक्टर की एनालिसिस भी इस वीडियो में एआई मैनिपुिलेशन की करीब 100 फीसदी संभावना की पुष्टि करता है।

केंद्र सरकार की नोडल इन्फॉर्मेशन एजेंसी पीआईबी ने भी इस वीडियो को फेक बताते हुए इसमें किए गए दावे का खंडन किया है। वायरल वीडियो को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल विचारधारा विशेष से प्रेरित है।

सैन्य प्रमुख के डीपफेक वीडियो को वायरल करने वाले यूजर ने अपनी प्रोफाइल में स्वयं को पाकिस्तान का रहने वाला बताया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़े अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है।

निष्कर्ष: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में भारत को छह सैन्य विमान के नुकसान और 250 सैनिकों के मारे जाने की कथित स्वीकारोक्ति के दावे से वायरल हो रहा सैन्य प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का वीडियो फेक है, जिसमें एआई की मदद से छेड़छाड़ कर फेक बयान को जोड़ा गया है।

The post Fact Check: भारत को लड़ाकू विमानों का नुकसान और सैनिकों के मारे जाने के दावे से वायरल सेना प्रमुख का वीडियो DeepFake है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments