What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: पीएम मोदी पर न्यूयॉर्क टाइम्स के नाम से लिखी फेक खबर सोशल मीडिया पर फिर से हुई वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादक जोसफ होप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक विवादास्पद लेख प्रकाशित किया है, जिसमें भारत की बढ़ती शक्ति और वैश्विक रणनीतियों को लेकर कई दावे किए गए हैं। वायरल पोस्ट को अंग्रेजी का असली लेख समझकर हिंदी में अनुवाद करके फैलाया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल पोस्ट फर्जी है। न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसफ होप नाम के कोई संपादक नहीं हैं और न ही इस तरह का कोई लेख प्रकाशित हुआ है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ये नरेंद्र मोदी कौन है ? मोदी ईश्वरीय अजर-अमर हिमालयन सत्ताओं द्वारा भेजा हुआ दूत हैं जो पूरे संसार को एक परिवार बना देंगे, भगवान परम पूज्य करपात्री महाराज के श्राप से उत्पन्न भगवान वीरभद्र हैं .* “न्यू यार्क टाइम्स” का मुख्य संपादक “जोसफ होप” ने इस पर एक सनसनीखेज टिप्पणी किया है.. इसका पूरा विवरण आप लोगों के समक्ष रख रहा हूँ.. 2 मिनट समय निकालकर ध्यान से जरूर पढ़ियेगा.. “जोसफ होप” मोदी जी पर टिप्पणी करते हुए कहता है कि – “इस आदमी” का “उत्थान” सारे “संसार” के लिए “खतरा” है.. इसने केवल “भारत” को ही एक महान देश बनाने की इच्छा प्रकट की है.. उसका एकमात्र उद्देश्य ‘भारत को सबसे शक्तिशाली बनाना’ है.. यदि इस आदमी को न रोक गया तो भविष्य में एक दिन “भारत” विश्व में बहुत शक्तिशाली हो जायेगा और इससे “अमेरिका” को आश्चर्य होगा.. वह एक विशेष रणनीति की अनुसार चलता है और कोई नहीं जानता कि आगे वह क्या करने वाला है ? उसके मुस्कराते हुए चेहरे के पीछे एक खतरनाक देशभक्त छिपा हुआ है.. वह दुनिया के सभी देशों का उपयोग केवल भारत के हितों के लिए करता है.. पाकिस्तान व अफगानिस्तान के साथ अमेरिका के संबंधों को बिगाड़कर और उसके दुश्मन देशों जैसे वियतनाम के साथ गठजोड़ करके मोदी इन तीनों देशों का उपयोग चीन के खिलाफ करना चाहता है.. वियतनाम ने चीन के दक्षिण के समुद्र में तेल निकालना शुरू कर दिया है, जिसको वह पूरा भारत को भेजता है.. उसने भारतीय कंपनी ‘रिलायंस’ को वहाँ काम करने के लिए भेज दिया है, ताकि अमेरिका का दबदबा खत्म हो जाये.. अब चीन के दुश्मन वियतनाम पर अमेरिका का नियंत्रण होना है, जो कि, भारत के लिए अच्छा है.. “भारत में आओ” लांच इंडिया अभियान में चीन और अमेरिका दोनों देशों का 15 अरब डॉलर लगा हुआ है जो कि भारत 8 साल में भी नहीं ला सकता था.. अब यह आदमी पाकिस्तान को गरीबी की ओर धकेल रहा है.. पाकिस्तान के पुराने दोस्त ईरान में पोर्ट बनाना, जो अफगानिस्तान की सीमा के निकट है और अफगानिस्तान सीमा पर भारतीय सेना का अड्डा बनाना, इन कदमों से उसने ईरान को वह रास्ता दिखाया है कि वह पाकिस्तान को अफगानिस्तान में उलझा हुआ छोड़कर सीधे भारत से व्यापार कर सकता है.. पाकिस्तान ने सेक्शन 2 और 3ए रद्द कर दिए थे.. अब पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत के कब्जे में आ जायेगा.. पाकिस्तान चार टुकड़ों में टूटेगा और वह केवल मोदी की ऊंगलियों पर ही नाचेगा.. पाकिस्तान का पंरपरागत साथी सऊदी अरब भी पाकिस्तान को अलग-थलग करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा इस आदमी ने एशिया में चीन और अमेरिका की भूमिका खत्म कर दिया है और सार्क सम्मेलन को रद्द कराके संसार को अपनी शक्ति दिखा दी है। मोदी ने एशिया में भारत की सर्वोच्चता स्थापित कर दी है। इसने एशिया की दो महान शक्तियों रूस और जापान के साथ गठबंधन किया है.. चीन हांगकांग में अपनी शक्ति दिखा सकता है, लेकिन मोदी चीन अधिकृत कश्मीर को कब्जे में करने को तैयार है ताकि उसकी “सीपीईसी परियोजना” को रोका जा सके.. चीन मोदी के कहने पर भारत में अपना 40% हिस्सा त्यागने को तैयार है। लेकिन मोदी किसी की सुनने के मूड में नहीं हैं और इसीलिए पाकिस्तान की हालत युद्ध के बिना ही भिखारी जैसी बनाये रखना चाहता है.. इसके परिणामस्वरूप चीन का 62 अरब डाॅलर जो उसने पाकिस्तान में लगाया है, जो पानी में जा रहा है.. मोदी ने अमेरिकी सरकार में लाॅबी बनाकर भारत को MTCR समूह में शामिल कराया है.. मोदी शीघ्र ही परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह NSG को ही बदल डालेगा.. मोदी के रहते अमेरीका का आगे बढ़ना कठीन है.. इस आदमी ने भारत की राजनीति को नये स्तर पर पहुँचा दिया है, संसार को इस बात पर विचार करना चाहिए कि हर देश के अनेक दुश्मन देश होते हैं, पर भारत का अब पाकिस्तान ओर चीन के अलावा कोई दुश्मन नहीं है, इसलिए अब यह निश्चित है कि पाकिस्तान की समस्याओं का समाधान, भारत के हाथ में है.. यह व्यक्ति “सर्जिकल स्ट्राइक” करके ही अपनी पकड़ बना सकता है.. यह आदमी पाकिस्तान को किसी युद्ध से भी अधिक हानि पहुँचा रहा है.. मुस्लिम देशों को पाकिस्तान के विरुद्ध उपयोग करके मोदी ने स्वयं को संसार के महानतम नेताओं में से एक सिद्ध कर दिया है.. इन सारी बातों के बीच इस व्यक्ति की सत्यनिष्ठा पर ध्यान देना चाहिए.. शेष संसार के लिए भारत की प्रगति को रोकना कठिन सिद्ध होगी.. इसीलिए मैं इसके पक्ष में हूँ कि संसार के सभी विचारक मिलकर इस पर चर्चा करें और कोई उपाय सोचें।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे  पहले हम न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर पहुंचे और उसे खंगालना शुरू किया। हमें यहां वायरल पोस्ट से जुड़ा कोई लेख या जानकारी नहीं मिली। हालांकि, नरेंद्र मोदी सर्च करने पर हमें उनसे जुड़ी कई खबरें मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट के आवर पीपल सेक्शन में जोसेफ हॉप के बारे में सर्च किया। इस सेक्शन में न्यूयॉर्क टाइम्स से जुड़े एडिटर्स और वरिष्ठ कर्मचारियों की डिटेल्स मिली, लेकिन इसमें जोसेफ होप का नाम कही भी नजर नहीं आया।  

आगे की पड़ताल में हमने न्यूयॉर्क टाइम्स के सोशल मीडिया हैंडल को भी स्कैन किया, लेकिन वहाँ भी हमें वायरल पोस्ट जैसा कोई लेख नहीं मिला। 

यह पहली बार नहीं है, जब न्यूयॉर्क  टाइम्स के कथित संपादक जोसफ होप के नाम पर कोई फर्जी पोस्ट वायरल हुई हो। इससे पहले नवंबर 2023 में भी मिलती-जुलती एक पोस्ट वायरल हो चुकी है और उस वक्त हमने न्यूयॉर्क टाइम्स से मेल के जरिये संपर्क किया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के उस वक्त के प्रवक्ता निकोल टेलर ने हमारी मेल का जवाब देते हुए बताया था, “न्यूयॉर्क टाइम्स में ‘जॉन होप्स’ या ‘जोसेफ होप’ नाम से कोई व्यक्ति नहीं है। द न्यूयॉर्क टाइम्स में जोसेफ होप के नाम से कोई कर्मचारी नहीं है।”

पहले भी कई बार अखबार की एक कटिंग वायरल हो चुकी है, जिसको सामान्य फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा चुका है। हमारा फैक्ट चेक यहां पढ़ें।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को  शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को करीब साढ़े छः हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इस प्रोफाइल से विचारधारा विशेष से प्रेरित पोस्ट शेयर की जाती हैं।

The post Fact Check: पीएम मोदी पर न्यूयॉर्क टाइम्स के नाम से लिखी फेक खबर सोशल मीडिया पर फिर से हुई वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments