What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की पत्नी की AI तस्वीर अमेरिकी कोर्ट में पेशी की बताकर हो रही शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया गया था। 5 जनवरी को मादुरो और सिलिया को अमेरिका की कोर्ट में पेश किया गया। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें सिलिया के चेहरे पर चोट के निशाना देखे जा सकते हैं। कुछ यूजर्स फोटो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि सिलिया की यह तस्वीर अमेरिकी कोर्ट में पेशी के दौरान की है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल तस्वीर एआई टूल की मदद से बनाई गई है। यह असली नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘जागो भारत जागो’ ने 8 जनवरी को तस्वीर को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरै की पत्नी है अमेरिका के कोर्ट में पेशी के दौरान का फोटो है साफ लग रहा है कि इनको गिरफ्तार करने के पहले इनको बहुत बुरी तरह से मारा गया है उनकी आंखे डैमेज है इनका सर भी फूटा है अगर ऐसी घटना भारत में हुई होती जहां किसी क्रिश्चियन महिला के साथ इस तरह का काम होता तो अब तक पूरे भारत के ईसाई मिशनरी पूरी दुनिया के देश छाती कूट-कूट कर पागल हो गए होते लेकिन क्योंकि यह कुकर्म खुद एक ईसाई ट्रम्प ने किया है इसीलिए सब चुप हैं।

AI Image of Venezuela President Nicolas Maduro Wife Viral as US Court Appearance Claim

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। सीएनएन, डब्ल्यूएफएए के यूट्यूब चैनल और सीबीएस मियामी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज मिलीं। इन्हें 6 जनवरी को अपलोड किया गया है और इनमें मादुरो और सिलिया की कोर्ट में पेशी के दौरान की खबर दी गई है। इनमें वायरल तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया है।

सीएनएन और सीबीएस मियामी की वीडियो न्यूज में स्केच का इस्तेमाल किया गया है।

Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

इससे हमें वायरल तस्वीर संदेहास्पद लगी। इसकी एआई से संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई इमेज डिटेक्शन टूल्स के जरिए चेक किया। ट्रुथ स्कैन ने इस तस्वीर को 93 फीसदी एआई संभावित बताया।

Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

साइट इंजन ने इस तस्वीर को 77 फीसदी एआई संभावित बताया।

Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

सिलिया की हालिया तस्वीर और वायरल तस्वीर का कोलाज देखने पर अंतर देखा जा सकता है।

सीबीएस न्यूज की वेबसाइट पर 6 जनवरी को छपी रिपोर्ट के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस ने लोअर मैनहट्टन में एक फेडरल कोर्ट में जज के सामने ड्रग तस्करी और दूसरे आरोपों में खुद को बेगुनाह बताया। उन्हें ब्रुकलिन के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। अमेरिकी सेना ने उन्हें एक हमले के दौरान पकड़ा था। वहीं, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

 Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

फॉक्स न्यूज की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, “मादुरो की पत्नी के वकील प्रॉसिक्यूटर मार्क डोनेली के मुताबिक, सिलिया चेहरे पर पट्टियां बांधकर कोर्ट में आईं और उन्होंने अपनी पसलियों पर चोट के निशान होने की शिकायत की। डोनेली ने कोर्ट को बताया कि शनिवार को जब अमेरिकी सेना ने काराकास में दंपती के कंपाउंड पर छापा मारा, तो सिलिया फ्लोरेस को ‘काफी चोटें’ आईं। डोनेली ने गुजारिश की कि फ्लोरेस का पूरा एक्स-रे किया जाए, ताकि यह पता चल सके कि इस घटना में उनकी कोई पसली टूटी है या नहीं।”

 Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट पर भी 5 जनवरी को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, “सिलिया मैनहट्टन कोर्ट में अपने चेहरे पर पट्टियों और दाईं आंख पर चोट के निशान के साथ पेश हुईं। उनके वकील ने बताया कि ये चोटें तब लगीं, जब उन्हें अमेरिकी सेना ने पकड़ा था। सिलिया का केस लड़ रहे टेक्सास के वकील मार्क डोनेली ने कहा कि मादुरो की पत्नी को 3 जनवरी को काराकास में पकड़े जाने के दौरान ‘काफी चोटें’ आईं हैं, जिसमें पसली में फ्रैक्चर और नीला निशान पड़ना शामिल है। डोनेली ने सिलिया के पूरे शरीर का एक्स-रे करवाने की मांग की।”

 Venezuela News, Nicolas Maduro News, Nicolas Maduro Wife Viral Video, Maduro wife AI image

इस बारे में हमने दैनिक जागरण में विदेश मामले कवर करने वाले वरिष्ठ संवाददाता जेपी रंजन से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, सीलिया के चेहरे पर चोट के निशान वाली ऐसी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।

एआई निर्मित तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर के करीब 1 लाख 92 हजार फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की पत्नी की AI तस्वीर अमेरिकी कोर्ट में पेशी की बताकर हो रही शेयर appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments