What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: गुरुग्राम में लैंबॉर्गिनी कार पर सांड के छलांग मारने के दावे से वायरल वीडियो असली नहीं, AI निर्मित

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड को एक लैंबॉर्गिनी कार पर कूदते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुरुग्राम की है। वहीं, वीडियो को कुछ अन्य शहरों के नाम पर भी वायरल किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो असली नहीं है। यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। वीडियो को असली समझकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

इंस्टाग्राम यूजर _apna_gurgaon_ ने 5 अक्टूबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,”गुड़गांव हुड्डा सिटी सेंटर के पास – सांड ने Lamborgini तोड़ दी।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को असली समझकर शेयर किया है।

पड़ताल

आपकी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में हमें बहुत सारी कमियां नजर आई, जैसे सड़क के किनारे लगे बोर्ड पर कुछ भी साफ-साफ नहीं लिखा है। वहीं, सांड के हमले के बाद भी आसपास खड़े लोग शांत खड़े हैं, भाग नहीं रहे। हमें संदेह हुआ कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया होगा।

हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो aikalaakari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला। वीडियो को 4 अक्टूबर 2025 को शेयर किया गया है। यहां इसे एआई से बना बताया गया है।

इस अकाउंट पर हमें कई वीडियो मिले, जिनमें जानवरों को गाड़ियों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

हमने इस वीडियो को हाइव मोडरेशन टूल के जरिए सर्च किया। इस टूल ने वीडियो को 95.2 प्रतिशत तक एआई की मदद से बनाए जाने की संभावना जताई।

हमने wasitai टूल के जरिए वीडियो के स्क्रीनशॉट को सर्च किया। इस टूल ने भी वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई है।

हमने पुष्टि के लिए अपने सहयोगी ट्रस्टेड इन्फॉरर्मेशन एलायंस (TIA) से संपर्क किया। टीआईए ने हमारे साथ Ai or not टूल एनालिसिस को शेयर किया, जिसमें वीडियो को एआई द्वारा बनाए जाने की संभावना की पुष्टि होती है।

हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अज़हर माचवे के साथ भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे पोस्टर पर लिखी भाषा स्पष्ट नहीं है। सांड के हमले के बाद लोग भाग नहीं रहे हैं। वीडियो में आस-पास देखकर भी पता चलता है कि वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है।

अंत में हमने वीडियो शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 4,864 लोगों फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: गुरुग्राम में लैंबॉर्गिनी कार पर सांड के छलांग मारने के दावे से वायरल वीडियो असली नहीं, AI निर्मित appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments