What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : सही-सलामत हैं सलमान खान, निधन की फर्जी खबर वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का निधन हो गया है। इस अफवाह को सच मानते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी याद में पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इस दावे की पड़ताल की और पाया कि यह पूरी तरह से गलत है। सलमान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनकी मृत्यु की खबर झूठ है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक पेज ‘Radha Rani’ ने 29 मई को सलमान खान की तस्वीर शेयर की और लिखा, “सलमान खान को भावभीनी श्रद्धांजलि – ओम शांति। फिल्म उद्योग और दुनिया भर के अनगिनत प्रशंसक बॉलीवुड के चहेते सुपरस्टार सलमान खान के निधन पर शोक मना रहे हैं। उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीरों का संग्रह, ताजे फूलों की मालाओं से सजा हुआ, दशकों तक दिलों पर राज करने वाले अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि है। अपनी उदारता, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और ब्लॉकबस्टर अभिनय के लिए जाने जाने वाले सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे – वे प्यार, दोस्ती और टैलेंट के प्रतीक थे। यह श्रद्धांजलि लोगों के मन में उनके लिए गहरी प्रशंसा और स्नेह को दर्शाती है, जिसमें उनकी प्रतिष्ठित भूमिकाओं और वास्तविक जीवन की दयालुता की यादें उनके अनुयायियों के दिलों में उमड़ रही हैं। परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों ने दुनिया को इतनी खुशी देने वाले व्यक्ति के जीवन का जश्न मनाते हुए अपनी प्रार्थना और अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। ओम शांति – सलमान खान की आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहे।।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज़ सर्च किया। अगर ऐसी किसी भी खबर में सच्चाई होती तो हमें इस बारे में कोई जानकारी जरूर मिलती। हालांकि, न्यूज़ सर्च किये जाने पर हमें किसी भी विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट पर इससे जुड़ी कोई खबर नहीं मिली।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की 3 जून 2025 की खबर के अनुसार, “बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लंबे समय के बाद सोमवार(2 जून) को मुंबई में सार्वजनिक तौर पर नजर आए। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकी मिलने के कारण Y+ सुरक्षा में रहने वाले अभिनेता भारी सुरक्षा घेरे में अपने बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकले। प्रशंसक और फोटोग्राफर्स स्टार की एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बचाने के लिए कदम बढ़ा दिए।”

पड़ताल को  आगे बढ़ाते हुए हमने सलमान खान के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमने पाया कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 मई को एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्हें एक घड़ी की अनबॉक्सिंग करते देखा जा सकता है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्‍ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्‍तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें पुष्टि देते हुए बताया कि सलमान खान बिल्कुल सही-सलमत हैं और ये खबर गलत है।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘Radha Rani’ की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को 85000 से ज्यादा यूजर फॉलो करते हैं।

The post Fact Check : सही-सलामत हैं सलमान खान, निधन की फर्जी खबर वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments