नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक महिला ने रोबोट को बेवकूफ बना दिया। वीडियो में महिला रोबोट का कैरी बैग चुरा लेती है। सोशल मीडिया इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि प्राकृतिक बुद्धिमत्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बेहतर है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। असल में यह वीडियो एडिटेड है। असली वीडियो में कोई रोबोट नहीं, बल्कि एक व्यक्ति था ।
क्या है वायरल पोस्ट में?
इंस्टाग्राम यूजर ‘punjabbeyond’ ने 20 मार्च 2025 को वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया। वीडियो में महिला एक रोबोट के हाथ से बैग चुरा लेती है और रोबोट को भ्रमित कर देती है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्राकृतिक बुद्धिमत्ता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बेहतर है।

पड़ताल
पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में जब रोबोट मुड़ता है, तब किनारों पर एक ब्लर लाइन देखी जा सकती है। हमें शक हुआ कि यह वीडियो एडिटेड हो सकता है।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो Jiangxi Peng Lao Watch 0K7n नाम के यूट्यूब चैनल पर 11 मार्च 2025 को अपलोड मिला। मगर इस वीडियो में कोई रोबोट नहीं, बल्कि एक पुरुष को देखा जा सकता है, जिसके हाथ से महिला कैरी बैग चुरा लेती है। इसी वीडियो को मिरर इमेज कर के पुरुष की जगह रोबोट को चिपकाया गया है।
इस विषय में पुष्टि के लिए हमने वीडियो और कंप्यूटर ग्राफ़िक एक्सपर्ट अरुण कुमार से बात की। उन्होंने वीडियो के एडिटेड होने की कन्फर्मेशन करते हुए बताया, “वीडियो में रोबोट के किनारे काफी ब्लर है और मूवमेंट से समय उनके आसपास सफ़ेद लाइन भी देखी जा सकती है। एडिट कर चिपकाई गयी चीज़ों की यही पहचान होती है।”
वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर punjabbeyond को इंस्टाग्राम पर लगभग 160000 से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।
The post Fact Check: रोबोट को बेवकूफ बनाती महिला का वीडियो एडिटेड है, असली में रोबोट की जगह आदमी है appeared first on Vishvas News.
0 Comments