What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : पीएम मोदी का दुआ करते वीडियो AI टूल की मदद से बनाया गया

नई दिल्ली (Vishvas News)। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्‍हें मुस्लिम गेटअप में दुआ करते हुए दिखाया गया है।

सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म पर यूजर्स इसे शेयर करके पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी विस्‍तार से जांच की। इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की मदद से बनाया गया है। हमारी जांच में वायरल वीडियो एआई निर्मित है। इसका सच्‍चाई से कोई वास्‍ता नहीं है। यह वास्तविक नहीं है।

क्‍या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर mramir_kkb ने 14 मार्च को वीडियो को पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ में लिखा है कि मोदी जी को अल्‍लाह ने हिदायत दी।

वायरल पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर कई यूजर्स शेयर कर रहे हैं। वायरल पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने पीएम मोदी के नाम पर वायरल किए जा रहे वीडियो की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसे ध्‍यान से देखा। वीडियो में हमें कई गड़बड़ दिखाई दी। दुआ के लिए जब हाथ उठाया गया, तो इसका आकार बिगड़ गया। इसी तरह वीडियो में अचानक से पीएम मोदी की दाढ़ी बढ़ते हुए देखा जा सकता है। इन सब संकेतों से यह साफ हो गया कि वीडियो गड़बड़ है। यह वीडियो एआई निर्मित लगा।

पड़ताल के अगले चरण में हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे एजइटएआई और वाजइटएआई नाम की एआई चेक वेबसाइट पर चेक किया। इसमें इसे एआई संभावित बताया गया।

अधिक जानकारी के लिए विश्‍वास न्‍यूज ने एआई एक्सपर्ट अंश मेहरा से संपर्क किया। उनका कहना है कि वीडियो को देखने से ही पता चल जाता है यह एआई जेनरेटेड है।

जांच के अंत में फर्जी पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की गई। इस इंस्‍टाग्राम हैंडल को 1116 लोग फॉलो करते हैं। यह अकाउंट जून 2017 को बनाया गया था।

निष्कर्ष : विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में वायरल पोस्‍ट फर्जी साबित हुई। पीएम मोदी के वायरल वीडियो को एआई टूल की मदद से तैयार किया गया है। इसमें कोई सच्‍चाई नहीं है।

The post Fact Check : पीएम मोदी का दुआ करते वीडियो AI टूल की मदद से बनाया गया appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments