What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: अहमदबद म मनचल क पटन क ममल म कई सपरदयक एगल नह पडत और आरप एक ह समदय क

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसमें एक छात्रा युवक को बेल्‍ट से पीट रही है, जबकि वहां कुछ और लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में गैर हिंदी भाषा को सुना जा सकता है। इसे शेयर कर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अहमदाबाद में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू छात्रा से छेड़खानी की तो पीड़िता ने उसकी पिटाई कर दी।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वीडियो को सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय के हैं। आरोपी का नाम विजय सरकाटे है। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

फेसबुक यूजर ‘सनातनी हिंदू‘ ने 24 जून को वीडियो पोसट करते हुए लिखा,

धन्यवाद अहमदाबाद की शेरनी..
मां भारती की हिंदू बेटी की ताकत अब्दुल ने स्कूल जा रही हिंदू शेरनी छात्रा से सरेआम छेड़छाड़ किया सभी मां दुर्गा अवतारी बेटियां इकट्ठी हुईं और #अब्दुल को उनके पुरखे याद दिला दिया अब हमारी बहने जागरूक हो रही हैं….जय श्री राम

(छात्राओं की पहचान उजागर न हो, इस कारण हम यहां पोस्‍ट का लिंक नहीं दे रहे हैं।)

Ahmedabad Viral Video

ट्विटर यूजर लक्ष्‍मी त्रिपाठी ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

Ahmedabad Viral Video

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इस बारे में कीवर्ड से गूगल पर ओपन सर्च किया। 24 जून को टाइम्‍स नाउ की वेबसाइट पर इस बारे में खबर छपी है। इसमें वीडियो के कीफ्रेम का इस्‍तेमाल किया गया है। खबर में लिखा है, “मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। वहां एक नाबालिग छात्रा और उसकी बड़ी बहन ने मनचले की पिटाई कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों युवितयों की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी छोटी बेटी सुबह स्‍कूल जा रही थी। रास्‍ते में आरोपी विजय सरकाटे ने उससे छेड़खानी की। आरोपी ने नाबालिग छात्रा का हाथ पकड़कर उसे गिफ्ट देने की कोशिश की। जब छात्रा ने इनकार किया तो उसने जबरदस्‍ती गिफ्ट उसके बैग में रख दिया और गंदी हरकत की। अगले दिन आरोपी ने फिर छात्रा का रास्‍ता रोका और छेड़खानी की। इस दौरान छात्रा की बहन भी वहां पर थी। उसने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रा के पैरेंट्स ने पुलिस को फोन कर दिया। कागदापीठ थाने में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उस पर पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज हुआ है।”

Ahmedabad Viral Video

वन इंडिया की वेबसाइट पर भी 25 जून को इस बारे में खबर छपी है। इसमें भी वीडियो के कीफ्रेम्‍स को देखा जा सकता है। खबर में आरोपी का नाम विजय सरकटे दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Ahmedabad Viral Video

इस मामले में अधिक जानकारी के लिए हमने कागदापीठ थाने में संपर्क किया। पीएसओ विजय का कहना है, “आरोपी का नाम विजय सरकटे है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको कोर्ट के सामने पेश कर दिया गया है। इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय के हैं।

पड़ताल के अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर ‘सनातनी हिंदू‘ की प्रोफाइल को स्‍कैन किया। इसके मुताबिक, यूजर उत्‍तराखंड के पंतनगर में रहता है और जून 2019 से फेसबुक पर सक्रिय है। यूजर को करीब 1200 लोग फॉलो करते हैं और वह एक विचारधारा से प्रभावित है।

इसी तरह हाल ही में छात्राओं से छेड़खानी करने वाले युवक की पिटाई का वीडियो सांप्रदायिक दावे के साथ वायरल हुआ था। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल में यह दावा गलत निकला था। फैक्‍ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

The post Fact Check: अहमदाबाद में मनचले को पीटने के मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं, पीड़िता और आरोपी एक ही समुदाय के appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments