What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: वडय म दख रह डसरस रबट नह असल इसन ह फरज वडय फर हआ वयरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। स्टेज पर डांस करते 2 लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ये दोनों डांसर्स इंसान नहीं, बल्कि रोबोट्स हैं। विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहे दोनों डांसर्स इंसान हैं, कोई रोबोट नहीं।


क्या है वायरल पोस्ट में?

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है “Dance… Watch the video first, then read the following: This classic dance was created in China and aired at Shanghai Disneyland. They are not dancers, but robots made in China. The performance time is only about 5 minutes, but the waiting time for the ticket is 4 hours, and the ticket price is 499 yuan. ($75) They are more complex than Japanese robots and have perfect facial expressions. Both dancers are robots, they look so real that they are indistinguishable from real people..” जिसका हिंदी अनुवाद होता है, “कृपया। पहले वीडियो देखें, फिर टेक्स्ट पढ़ें! यह डांस चीन में बनाया गया था और शंघाई डिज्नीलैंड में प्रसारित किया गया था। ये डांस आर्टिस्ट नहीं, बल्कि चीन में बने रोबोट हैं। डांस का समय केवल 5 मिनट है, लेकिन टिकट खरीदने के लिए 4 घंटे लगते हैं और टिकट की कीमत 499 युआन है यानी 75 डॉलर हैं। यह जापान में बने इसी तरह के एक रोबोट-डांस से अधिक मुश्किल है। इसमें चेहरे के सटीक भाव हैं। दोनों डांसर रोबोट हैं। वे इतने वास्तविक दिखते हैं कि उन्हें मुश्किल से ही पहचाना जा सकता है।”


इस पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखा जा सकता है।

पड़ताल


वायरल पोस्ट की जांच करने के लिए हमने इस वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल रिवर्स इमेज पर ढूंढा। हमें यह वीडियो 8 दिसंबर 2013 को BBC के यूट्यूब चैनल पर मिला। डिस्क्रिप्शन के अनुसार, इन डांसर्स के नाम एबी क्लैंसी और अल्जाज हैं।


हमें इस वीडियो को लेकर एक खबर bbc.co.uk पर भी मिली। खबर के अनुसार, वीडियो में दिख रहे कलाकार एबी क्लैंसी और अल्जाज ने 2013 में स्ट्रिक्टली कम डांस शो जीता था। एबी क्लैंसी एक टीवी प्रजेंटर और मॉडल हैं, जबकि अल्जाज एक प्रोफेशनल डांसर हैं।’


विश्वास न्यूज़ ने पहले भी इस दावे की पड़ताल की थी और इसे फर्जी पाया था। उस समय इस विषय में पुष्टि के लिए हमने एबी क्लैंसी की पीआर कंपनी इलीट मॉडल मैनेजमेंट से संपर्क किया था। कंपनी की पीआर मैनेजर स्टेफनी ने कन्फर्म किया था कि वीडियो में दिख रही डांसर एबी क्लैंसी ही हैं, जिन्होंने इस शो में 2013 में हिस्सा लिया था और इसे जीता भी था।

इस पोस्ट को फ़रीबा माइल्स नाम के यूजर ने शेयर किया था। यूजर के फेसबुक पर 2000 से ज़्यादा दोस्त हैं।

The post Fact Check: वीडियो में दिख रहे डांसर्स रोबोट नहीं, असली इंसान हैं, फर्जी वीडियो फिर हुआ वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments