Mahuaon case:गोली मारने के मामले में आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार, देशी कट्टा व गोली बरामद
खबरे आपकी:बिहिया। जितेंद्र कुमार: बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर एक महिला समेत दो लोगों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गये आरोपितों में महुआंव गांव निवासी बृजराज पाण्डेय उर्फ हाकिम पाण्डेय और उसके पुत्र ब्रजेश पाण्डेय का नाम शामिल हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक देशी कट्टा व 6 जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
Mahuaon case: जमीन विवाद को लेकर हुई थी झड़प
मालूम हो कि महुआंव गांव में आपसी जमीन विवाद को लेकर रविवार की सुबह दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी।इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने महुआंव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध विशेश्वर पाण्डेय और तेतरी देवी को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। घटना में जख्मी दोनों लोगों का आरा में इलाज कराया जा रहा है।
घटना में जख्मी विशेश्वर पाण्डेय के फर्द बयान पर पुलिस ने महुआंव निवासी बृजराज पाण्डेय, उनकी पत्नी देवान्ती देवी व पुत्र ब्रजेश पाण्डेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
The post महुआंव गोली कांड: आरोपित पिता-पुत्र गिरफ्तार appeared first on खबरें आपकी.
0 Comments