What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: नोएडा में AC फटने से कई फ्लैट्स में आग लगने का दावा झूठा, वायरल वीडियो AI से बना है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। दीवाली के दौरान सोशल मीडिया पर इमारत में आग लगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग लगी हुई दिखाई दे रही है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर एसी फटने से कई फ्लैट्स में आग लग गई।

विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की तो पता चला कि नोएडा में हाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। गूगल एआई से बने इस वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘Timekhaber Knox’ ने 8 नवंबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “नोएडा की 21वीं मंजिल पर AC फटा, कई फ्लैट आग की चपेट में, नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर एक फ्लैट में AC फटने के बाद आग लग गई। आग तेजी से आसपास के फ्लैटों तक फैल गई।”

Noida News, Noida AC Blast, Noida AC Blast Video, Viral News

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से गूगल सर्च किया। ‘लाइव हिन्दुस्तान‘ की वेबसाइट पर 9 नवंबर 2026 को वायरल वीडियो से संबंधित एक खबर छपी है। इसके अनुसार, “सोशल मीडिया पर अरण्य सोसाइटी में एसी फटने के बाद आग लगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी सोसाइटी पहुंचे तो वहां आग का कोई नामोनिशान नहीं मिला। जांच में पता चला कि वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया था।”

Noida News, Noida AC Blast, Noida AC Blast Video, Viral News

ऐसी ही एक एक्स पोस्ट के जवाब में नोएडा पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को अपने पोस्ट में लिखा, “इस मामले में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। उक्त सूचना पूरी तरह असत्य, भ्रामक एवं निराधार है। उपरोक्त भ्रामक खबर तैयार कर पोस्ट करने वाले के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जनसामान्य से अपील है कि ऐसे भ्रामक एवं अपुष्ट संदेशों का प्रसार न करें तथा किसी भी सूचना को साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य कर लें।”

‘एबीपी’ के यूट्यूब चैनल पर 29 जून 2026 को अपलोड किए गए एक वीडियो न्यूज के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर एसी फटने से दो फ्लैट्स में आग लग गई थी।

वायरल हो रहे वीडियो के एआई से बने होने की संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। गूगल के ‘सिंथआईडी’ से हमने इसे चेक किया, तो इसके गूगल एआई से बने होने या इस टूल से वीडियो में छेड़छाड़ के संकेत मिले।

Noida News, Noida AC Blast, Noida AC Blast Video, Viral News

‘हाईव’ ने वीडियो के 99.8 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई।

Noida News, Noida AC Blast, Noida AC Blast Video, Viral News

वहीं, ‘Nvidia’ ने भी वीडियो के एआई से बने होने की संभावना जताई।

Noida News, Noida AC Blast, Noida AC Blast Video, Viral News

इससे पता चलता है कि वायरल वीडियो एआई से बनाया गया है।

क्या है संदर्भ?

गर्मी के मौसम में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एसी फटने से फ्लैट्स में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें काफी नुकसान हुआ था। इन्हें यहां, यहां और यहां पढ़ा जा सकता है।

‘लाइव हिन्दुस्तान’ की वेबसाइट पर 9 नवंबर 2026 को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दीवाली के दिन आग की 58 घटनाएं सामने आई हैं। पटाखों की चिंगारी से आग लगने की ये घटनाएं फ्लैट्स, फैक्टरी, गोदाम और पेपर मिल में हुई हैं।

एआई वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले यूजर का अकाउंट अगस्त 2021 में बना है और इसके करीब 12 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में 21वीं मंजिल पर जून 2026 में एसी फटने से कुछ फ्लैट्स में आग लग गई थी। यहां हाल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। वायरल हो रहा वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है। 

The post Fact Check: नोएडा में AC फटने से कई फ्लैट्स में आग लगने का दावा झूठा, वायरल वीडियो AI से बना है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments