What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: एआई से बना है 95 वर्ष की बुजुर्ग महिला का पोल वॉल्ट स्पर्धा में कूदने का वायरल वीडियो

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह पोल वॉल्ट स्पर्धा में कूदते हुए दिखाई गई हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर बुजुर्ग महिला के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो असली नहीं है, बल्कि एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘The Nidhi Vasandani’ ने 10 सितंबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “95 साल की उम्र में हाथ में डंडा लेकर ट्रैक पर उतरीं फिर पैर जमाए और दौड़ पड़ीं। उम्र सिर्फ एक नंबर है असली ताकत हौसले में होती है। जब जज्बा जिंदा हो तो कोई उम्र रास्ता नहीं रोक सकती। भारत में हम ऐसा सोच भी नहीं सकते।”

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें शुरुआत में बुजुर्ग महिला के पीछे खड़े लोगों की संख्या से ज्यादा पैर दिखते हैं और आखिर में कूदने के बावजूद उस बुजुर्ग का चश्मा नहीं गिरता है। इससे हमें यह वीडियो एआई से बना हुआ लगा।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

वीडियो के एआई से बने होने की संभावना को देखते हुए हमने इसे एआई डिटेक्शन टूल्स से चेक किया। ‘हाइव मॉडरेशन’ ने वीडियो के एआई से बने होने की 71 फीसदी से अधिक संभावना जताई।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

‘ट्रुथ स्कैन’ पर चेक करने पर इसके एआई से बने होने की 80 परसेंट संभावना निकली ।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

वीडियो के कीफ्रेम को हमने ‘वाज इट एआई’ से भी चेक किया। इसमें वीडियो के एआई से बने होने की संभावना 68 परसेंट सामने आई। इस टूल ने वीडियो या उसके कुछ हिस्सों के एआई से बने होने की संभावना जताई।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

इसके बाद वीडियो के ओरिजिनल सोर्स के बारे में जानने के लिए हमने इसके कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया। फेसबुक यूजर ‘Senior Salute‘ ने इस वीडियो को ‘एआई कंटेंट’ लेबेल के साथ 8 सितंबर 2026 को पोस्ट किया था।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

इस प्रोफाइल को स्कैन करने पर हमें इसी तरह के कई और वीडियो पोस्ट किए मिले। इन पर भी ‘एआई कंटेंट’ का लेबल लगा हुआ है।

old woman pole vault video, old woman viral video, old athlete viral video, old woman pole vault

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने ‘Senior Salute’ के एडमिन से फेसबुक पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनका नाम ‘डेविड दास’ है। यह वायरल वीडियो उन्होंने एआई टूल ‘सीडांस’ से बनाया है।

क्या है संदर्भ?

कई घटनाओं के एआई टूल्स से बने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का चलन तेजी से बढ़ा है। सोशल मीडिया पर लाइक्स और शेयर के लिए कई यूजर्स एआई वीडियो का काफी इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसी तरह पोस्ट की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

एआई वीडियो को असली मानकर शेयर करने वाली यूजर का यह अकाउंट 11 अगस्त 2025 को बना था और उनके करीब 5 लाख 92 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: 95 वर्ष की बुजुर्ग महिला का पोल वॉल्ट स्पर्धा में कूदने का यह वायरल वीडियो एआई-निर्मित है। इसे सीडांस एआई से बनाया गया है। 

The post Fact Check: एआई से बना है 95 वर्ष की बुजुर्ग महिला का पोल वॉल्ट स्पर्धा में कूदने का वायरल वीडियो appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments