What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: अभिनेत्री नयनतारा के सिर मुड़वाने के दावे से एआई तस्वीरें वायरल, गूगल AI का हुआ इस्तेमाल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले अभिनेत्री नयनतारा की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें वह एक मंदिर में नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स इन्हें शेयर कर दावा कर रहे हैं कि नयनतारा ने अपना सिर मुड़वा लिया है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल तस्वीरें एआई-निर्मित निकलीं, जिन्हें गूगल एआई की मदद से बनाया गया है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर ‘sabas csk’ ने 16 अगस्त 2026 को नयनतारा की तस्वीरों को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया था।

फेसबुक यूजर ‘Cricket Bala Sixer’ ने 17 अगस्त 2026 को इन तस्वीरों को शेयर (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “आखिर ऐसा क्या हो गया साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा के साथ जो उन्हें अपना सिर मुड़वाना पड़ा।

Actress Nayantara AI Images Viral

पड़ताल

वायरल तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने इन्हें ध्यान से देखा। दोनों पर हमें ‘गूगल जेमिनी’ का लोगो दिखा।

Actress Nayantara AI Images Viral
Actress Nayantara AI Images Viral

इसके बाद हमने दोनों तस्वीरों को एआई टूल्स की मदद से चेक किया।

पहली तस्वीर

गूगल के ‘सिंथआईडी’ डिटेक्टर की एनालिसिस में इस तस्वीर में सिंथआईडी के डिटेक्ट (Very High: सिंथआईडी कॉन्फिडेंस) होने की पुष्टि हुई ।

Actress Nayantara AI Images Viral

‘हाइव’ में इस तस्‍वीर के 99.9 फीसदी और ‘वाजइटएआई’ में 99 परसेंट एआई-निर्मित होने का पता चला।

‘हाइव’ एआई डिटेक्शन टूल की एनालिसिस।
‘वाजइटएआई’ एआई डिटेक्शन टूल की एनालिसिस।

दूसरी तस्वीर

इस तस्वीर को भी हमने गूगल के ‘सिंथआईडी’ डिटेक्टर की मदद से चेक किया। इसकी एनालिसिस में भी सिंथआईडी के डिटेक्ट (Very High: सिंथआईडी कॉन्फिडेंस) होने की पुष्टि हुई।

Actress Nayantara AI Images Viral

इसके बाद हमने इसे ‘हाइव’ और ‘वाजइटएआई’ से भी चेक किया। इनमें भी इस तस्वीर के 99.9 फीसदी और 100 परसेंट एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

Actress Nayantara AI Images Viral
‘हाइव’ एआई डिटेक्शन टूल की एनालिसिस।
Actress Nayantara AI Images Viral
एआई डिटेक्शन टूल ‘वाजइटएआई’ की एनालिसिस।

इससे यह तो साफ हो गया कि वायरल तस्वीरें एआई-निर्मित हैं।

हमने तस्वीरों को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया तो ‘ETV Andhra Pradesh‘ के यूट्यूब चैनल पर नयनतारा की एक वीडियो न्यूज मिली, जिसे 9 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया था। जानकारी के अनुसार, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना के लिए तिरुमाला मंदिर गए थे।

Actress Nayantara AI Images Viral

इससे संबंधित वीडियो को इंस्टा यूजर ‘beautifultirupathi’ ने भी 9 अप्रैल को पोस्ट किया है।

Actress Nayantara AI Images Viral

वायरल तस्वीर और वीडियो के कीफ्रेम में नयनतारा की एक ही ड्रेस और समान लोकेशन देखी जा सकती है।

Nayanthara bald photo, Nayanthara viral photo, Nayanthara News, AI photo of Nayanthara

क्या है संदर्भ?

दक्षिण भारतीय अभिनेता यश और अभिनेत्री नयनतारा की मूवी ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। इससे पहले सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हुई हैं।

अंत में हमने नयनतारा की एआई तस्वीरें पोस्ट करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। मार्च 2021 में बने इस अकाउंट के नौ हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज से पहले अभिनेत्री नयनतारा के सिर मुड़वाने के दावे से वायरल हो रही दोनों तस्वीरें एआई-निर्मित हैं। इन्हें गूगल एआई टूल की मदद से बनाया गया है। 

The post Fact Check: अभिनेत्री नयनतारा के सिर मुड़वाने के दावे से एआई तस्वीरें वायरल, गूगल AI का हुआ इस्तेमाल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments