What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: महिला T20 विश्व कप में भारत-पाक मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच झड़प के दावे से AI वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महिला T20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून 2026 को खेला। इसमें भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया दिया। इस मैच से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी टीम की कैप्टन फातिमा सना के बीच ​कथित तौर पर हुई झड़प देखी जा सकती है। कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को हालिया भारत-पाक मैच का बताकर शेयर किया है।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो एआई निर्मित निकला। इस मैच के दौरान ऐसा कोई वाकया नहीं हुआ। एआई क्रिएटेड वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘imadvait5’ ने 15 जून 2026 को एक वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “वूमेन टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में हरमनप्रीत और फातिमा सना के बीच तीखी बहस।

यह रिपोर्ट लिखे जाने तक इस वीडियो के 90 लाख व्यूज हो चुके थे।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने इस बारे में गूगल पर कीवर्ड से सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।  

बर्मिंघम में 14 जून 2026 को खेले गए भारत और पाकिस्तान के मैच की फुटेज देखने पर भी हमें इस तरह के झड़प की कोई क्लिप नहीं मिली।

इसके बाद हमने वायरल क्लिप को ध्यान से देखा। इसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जर्सी की बाजू पर पाकिस्तान की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है। वीडियो में कुछ जगहों पर खिलाड़ियों को उल्टी जर्सी पहने हुए भी देखा जा सकता है। इससे हमें वीडियो के एआई से बने या एडिट होने का संदेह हुआ।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup
Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

इसकी पुष्टि के लिए हमने अपने सहयोगी ‘टीआईए’ (पूर्व में एमसीए) की पहल ‘डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट’ (डीएयू) से संपर्क किया। उन्होंने हमारे साथ कई डिटेक्शन टूल्स के एनालिसिस शेयर किए। वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को ‘साइटइंजन’ से चेक करने पर यह 98 फीसदी एआई जेनरेटेड निकला।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

‘वॉज इट एआई’ से स्क्रीनशॉट को जब चेक किया गया, तो इसके एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

वीडियो के ऑडियो को ‘हिया’ से चेक करने पर यह 76 फीसदी एआई जेनरेटेड या उससे छेड़छाड़ किए हुए निकला।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

इस बारे में हमने दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई झड़प नहीं हुई है। मैच का बताकर एआई वीडियो शेयर किया जा रहा है।  

क्या है संदर्भ?

महिला T20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 12 जून 2026 को हुई है, जिसका फाइनल 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है और इसमें 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 14 जून 2026 को हुए भारत-पाक मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

‘आजतक’ की वेबसाइट पर 14 जून 2026 को छपी खबर के अनुसार, बर्मिंघम में महिला T20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों का मुकाबला हुआ। इस मैच में भी ‘नो हैंडशेक पॉलिसी’ कायम रही। टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाक कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। बता दें कि अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम हमले के बाद कई मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने टॉस के समय और बाद में पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाने से परहेज किया है।

Harmanpreet Kaur viral video, Fatima Sana viral video, India vs Pakistan Match, Women T20 World Cup, Harmanpreet Kaur Fatima Sana clash, Women T20 World Cup

इसके बाद वायरल एआई वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। मई 2025 में बने इस इंस्टाग्राम अकाउंट के दो हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: महिला T20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाक कप्तान फातिमा सना में झड़प के दावे से एआई क्रिएटेड वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स इस सिंथेटिक वीडियो को शेयर कर गलत दावा कर रहे हैं।

The post Fact Check: महिला T20 विश्व कप में भारत-पाक मैच के दौरान हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच झड़प के दावे से AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments