What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: कोलकाता मेले में झूला टूटने के दावे से वायरल वीडियो AI निर्मित

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मेले में कुछ लोगों को देखा जा सकता है। तभी अचानक एक झूला लोगों के ऊपर गिर जाता है। कुछ यूजर्स वीडियो को असली घटना का बताते हुए शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कोलकाता मेले का है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। असल में वायरल हो रहे वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘allrounder_no1’ ने (आर्काइव लिंक) 2 अक्टूबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “2025 वास्तव में प्रलय बनकर आया है इतने सारे हादसा और दुर्घटना हो गए अभी 3 महीने और बाकी है न जाने ऐसे कितने ऐसे दिन देखने पड़ेंगे। कोलकाता मेला का घटना।”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। फिर हमने वीडियो को गौर से देखा। हमने पाया कि वीडियो में नजर आ रहे लोग अजीब दिख रहे हैं। कई लोगों के हाथ-पैर नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई की मदद से बने होने का संदेह हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें एआई टूल्स की मदद से सर्च किया। सबसे पहले एआईऑरनॉट पर कीफ्रेम सर्च किया। इस टूल ने तस्वीर के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

हमने स्क्रीनशॉट को wasitai.com पर सर्च किया। इस टूल ने भी तस्वीर के एआई से बनाए जाने की संभावना बताई है।

हमने स्क्रीनशॉट को matrix.tencent.com और sightengine.com एआई टूल के जरिए भी सर्च किया। इन टूल्स पर तस्वीर को 63.85 और 67 प्रतिशत एआई से बनाई गई बताया है।

हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो में लोग ठीक से नहीं बने हैं। वीडियो में जब लोगों को मूवमेंट करते हुए देखते हैं, तो शरीर के छोटे-छोटे अंग ठीक से नहीं बनाए गए, यह नजर आ रहा है। वीडियो के आखिरी हिस्से में, जब झूला गिरता है, तब कुछ लोग अचानक गायब हो जाते हैं। वीडियो का काफी हिस्सा धुंधला दिख रहा  है। जिससे साफ है कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। यूजर एक खास विचारधारा से प्रभावित है।

The post Fact Check: कोलकाता मेले में झूला टूटने के दावे से वायरल वीडियो AI निर्मित appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments