What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : पटना में ट्रेन नदी में गिरने के दावे से वायरल वीडियो असली नहीं है, AI निर्मित है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश से लोग परेशान हैं। बारिश के कारण कई जगह हादसों के मामले सामने आए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें नदी में दो ट्रेनों को देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पटना का है, जहां ट्रेन गंगा नदी में गिर गई है। वीडियो में कुछ लोगों को पुल पर और कुछ को नदी किनारे खड़े देखा जा सकता है। कई लोगों ने माइक भी पकड़ा हुआ है।

विश्वास न्यूज की जांच में दावा फर्जी निकला। पड़ताल में पता चला कि पटना में ट्रेन गिरने के दावे वायरल हो रहा वीडियो एआई निर्मित है। यह असली नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर anish.raza.7906 ने 21 अगस्त को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इसके साथ में कैप्शन लिखा है, “पटना में गंगा नदी में गिरी ट्रेन“

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। लोगों के हाथ में दिख रहे माइक पर लिखी भाषा और लिखावट काफी अटपटी है। ट्रेन के ऊपर लिखी भाषा स्पष्ट नहीं है और ट्रेन भी असली नहीं लग रही। वहीं दूसरे वीडियो में पानी का बहाव अजीब है। इससे वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने पटना ट्रेन हादसे को लेकर गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें सारे वायरल दावे से जुड़े वीडियो मिले। पर दावे की पुष्टि करती कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट निकाले और एआई डिटेक्शन टूल्स wasitai.com की मदद से चेक किया। टूल ने इसके एआई से बने होने की संभावना जताई।  

हमने एक अन्य टूल decopy.ai/ टूल पर भी इसे चेक किया। इस टूल ने वीडियो को 78.86 और 99.21 फीसदी तक एआई बताया गया है।

अधिक जानकारी के लिए हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही ट्रेन और नदी को देख के साफ़ पता चलता है कि यह वीडियो वास्तविक नहीं है। इसे एआई से बनाया गया है। वीडियो में भाषा भी काफी अजीब है। एआई की मदद से बनाई गई वीडियो में इस तरह की कमियां नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर बाढ़ और आपदा से जुड़े कई एआई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनकी जांच विश्वास न्यूज ने की है। फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला की यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check : पटना में ट्रेन नदी में गिरने के दावे से वायरल वीडियो असली नहीं है, AI निर्मित है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments