What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : पवन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी है

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। पोस्ट को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि लखनऊ में शूटिंग करते समय पवन सिंह की तबीयत खराब हो गई है।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को गलत पाया। सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘धर्मा’ के एक सीन की है। फोटो को सोशल मीडिया पर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर अवधेश कश्यप ने 25 जुलाई 2025 को वायरल post को शेयर किया और लिखा है, “फिर अचानक पवन सिंह का तबीयत हुआ खराब लखनऊ में कर रहे थे शूटिंग नए गाने का जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना खान भी थीं शूटिंग के समय अचानक पवन सिंह का हालात खराब हो गया भगवान से दुआ करो कि पवन भैया ठीक हो जाए #pawansingh #KhesariLalYadav #pawansingh999”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस पोस्ट को समान दावे के साथ शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। हमें फोटो से जुड़ी वीडियो raja_sharma999official नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिली। 8 अप्रैल 2025 को अपलोड वीडियो में इसे ‘धर्मा’ फिल्म का दृश्य बताया गया है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने इसी कीवर्ड से सर्च किया। डीआरजे रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म मिली। 5 अप्रैल 2025 को अपलोड वीडियो में इसे ‘धर्मा’ मूवी बताया गया है। वीडियो में वायरल तस्वीर के दृश्य को 11:43 से लेकर 11:55 तक देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में भी वायरल तस्वीर से जुड़े सीन को देखा जा सकता है।

अब हमने पवन सिंह के सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। पवन सिंह ने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। 28 जुलाई 2025 को 9 बजे की गई पोस्ट में उन्होंने सावन मास की तृतीया सोमवार की शुभकामनाएं दी हैं।

हमारी अब की जांच से यह तो साफ हुआ कि पवन सिंह की तस्वीर फिल्म का सीन है, जिसे असली समझकर शेयर किया जा रहा है। चूंकि वायरल पोस्ट को लखनऊ की बताया गया है, इसलिए हमने लखनऊ में दैनिक जागरण के सिटी चीफ अजय श्रीवास्तव के साथ बात की। उन्होंने बताया कि ये फोटो कहीं और की है। पवन सिंह और जरीन खान का शूट था पर ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर को स्कैन किया। पता चला कि  यूजर को फेसबुक पर 5 हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद का रहने वाला बताया है।

सोशल मीडिया पर पहले भी कई मशहूर हस्तियों के अस्पताल में भर्ती होने को लेकर ऐसे फर्जी दावे वायरल हुए हैं, जिनकी जांच को विश्वास न्यूज के इस कंपाइलेशन में पढ़ा जा सकता है।

The post Fact Check : पवन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के नाम पर वायरल पोस्ट फर्जी है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments