What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: विराट- अनुष्का की AI से बनी तस्वीरें, महाशिवरात्रि पर पूजा के हवाले से वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। महाशिवरात्रि के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल की जा रही इस तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को देखा जा सकता है। इस फोटो में दोनों पति- पत्नी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, यूजर इस तस्वीर को असली समझकर शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह फोटो महाशिवरात्रि की है जब विराट- अनुष्का ने शिव की पूजा की थी।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल फोटो असली नहीं है। विराट- अनुष्का की इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। AI जेनरेटेड इमेज को भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

‘क्रिक लवर’ नाम के फेसबुक ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए, “महाशिवरात्रि पर अनुष्का और विराट शिव जी की पूजा करते हुए।। विराट ने कहा सभी देशवासियों को मेरी तरफ़ से हार्दिक शुभकामनाएँ।’

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल शुरू करते हुए हमने सबसे पहले तस्वीर को ध्यान से देखा। तस्वीर में हमने Grok नाम का लोगो नजर आया। हमने गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें पता चला कि GRok XAI द्वारा तैयार किया गया एक AI टूल है। इस टूल से AI इमेज भी बनाई जा सकती हैं।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और पहली तस्वीर को एआई इमेज डिटेक्शन टूल हाइव मॉडरेशन से चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 97.5% प्रतिशत बताई गई।

इसी टूल पर हमने दूसरी तस्वीरें को भी चेक किया, नतीजे के मुताबिक, इस फोटो के एआई से बने होने की सम्भावना 85.2%फीसद है।

पहली तस्वीर को एक और एआई इमेज डिटेक्शन टूल डी ‘कॉपी डॉट एआई’ से भी चेक किया, जिसमें इस तस्वीर के एआई निर्मित होने की संभावना 95.66% प्रतिशत बताई गई।

वहीं, कोलाज में इस्तेमाल की गई दूसरी तस्वीर को कॉपी डॉट एआई’ पर सर्च करने पर मिले मिले नतीजों के मुताबिक, 92.02% प्रतिशत संभावना है कि यह एआई द्वारा बनाई गई है।

वायरल तस्वीर के बारे में पुष्टि के लिए हमने AI इमेज बनाने वाले कलाकार भार्गव वलेरा से संपर्क किया। उन्होंने भी बताया कि यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

अब बारी थी इस फोटो को शेयर करने वाले फेसबुक पेज क्रिक लवर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि इस पेज को एक लाख 65 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल फोटो असली नहीं है। विराट- अनुष्का की इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है। AI जेनरेटेड इमेज को भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

The post Fact Check: विराट- अनुष्का की AI से बनी तस्वीरें, महाशिवरात्रि पर पूजा के हवाले से वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments