What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के पुराने वीडियो को भ्रामक दावे से किया जा रहा है वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें एक युवती को पुलिस को गाड़ी में ले जाते हुए दिख रही है। अब कुछ यूजर्स द्वारा इस वीडियो को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पता चला कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल यह घटना फरवरी 2020 को हुई थी, जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में धरनाप्रदर्शन किया गया था। उसी वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल?

फेसबुक यूजर Pawan Yaduvanshi ने 8 फरवरी 2025 को एक वीडियो को अपलोड करते हुए दावा किया, “बताओ कैसे-कैसे लोग हैं

बुर्क़ा पहन कर शाहीन बाग में दंगा फैलाने पहुँची “मोदी भक्त” पकड़ी गई.

पाकिस्तान ज़िंदा बाद के नारे लगाकर यही जिन्ना की औलाद देश में नफ़रत फैलाने में लगे हैं. इनको सत्ता का संरक्षण मिला है.”

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। पोस्‍ट के कंटेंट को यहां ज्‍यों का त्‍यों लिखा गया है। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें।

पड़ताल

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम्‍स निकाले गए। फिर इन्‍हें गूगल लेंस टूल की मदद से खोजना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को 5 फरवरी 2020 को  अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला का नाम गूंजा कपूर है, जो एक यूट्यूबर है। रिपोर्ट में बताया गया कि  गूंजा कपूर बुर्का पहनकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर वीडियो बना रही थी और प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछ रही थी। इस पर लोगों को शक हुआ और लोगों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।”

सर्च के दौरान वायरल वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। 5 फरवरी 2020 को प्रकाशित खबर में बताया गया,” सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे धरना-प्रदर्शन में एक महिला बुर्के में कैमरा छिपाकर पहुंची थी। महिला लोगों से प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछ रही थी। इससे लोगों को महिला पर शक हुआ। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी और इसके बाद महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला का नाम गूंजा कपूर है, जो यूट्यूब पर चैनल चलाती है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी खबर दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर भी मिली। खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। 5 फरवरी 2020 को प्रकाशित खबर के अनुसार,”शाहीन बाग में यूट्यूब चैनल चलाने वाली गुंजा कपूर बुर्का पहनकर पहुंची थीं और लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसपर प्रदर्शनकारियों को उसपर शक हुआ। प्रदर्शनकारियों ने गूंजा कपूर को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। गुंजा कपूर पर प्रदर्शन के दौरान छिपकर वीडियो बनाने का आरोप है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां देखी जा सकती हैं।

हमने वीडियो को लेकर दैनिक जागरण के संवाददाता शुजाउद्दीन से संपर्क किया। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “वायरल हो रहा वीडियो वर्ष 2020 का है। वीडियो शाहीन बाग का है, जब एक महिला बुर्के में वीडियो बनाने आई थी।”

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि करीबन 8 हजार लोग यूजर को फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को  उत्तर प्रदेश के भिनगा का रहने वाला बताया है।

The post Fact Check : शाहीन बाग में CAA के खिलाफ प्रदर्शन के पुराने वीडियो को भ्रामक दावे से किया जा रहा है वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments