What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन की नहीं है ये वायरल तस्वीर

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला और एक बच्चे को देखा जा सकता है। तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन की तस्वीर है, जिसमें वे अपनी मां के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी जांच में पाया कि यह तस्वीर एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन की नहीं है।  

क्या हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर healthdoj (Archive) ने 10 2 अक्टूबर 2024 को वायरल तस्‍वीर को अपने अकाउंट पर अपलोड किया । तस्वीर के ऊपर लिखा था, “ये है APJ अब्दुल कलाम की बचपन की तस्वीर कोई देशद्रोही ही होगा जो बिना लाइक किये जाएगा।”

पड़ताल

यह तस्वीर पहले भी गलत दावे के साथ वायरल हो चुकी है। उस समय यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के वायरल हुई थी।  तब भी विश्वास न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की थी।  उस समय इस तस्‍वीर का सच जानने के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया था। सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर का पूरा हिस्सा मरियाला श्रीनिवास नाम के एक फेसबुक यूजर के अकाउंट पर मिला था। इस असली फोटो में कुछ और लोग भी देखे जा सकते थे।

3 मई 2020 को मरियाला श्रीनिवास ने तस्वीर को शेयर कर बताया था कि तस्वीर उनकी फैमिली की है। उन्होंने बताया था कि तस्वीर में उनकी मां के साथ उनका भाई बैठा है और उनके पिताजी के साथ उनकी बहन बैठी है और बीच में मरियाला खुद बैठे हैं।

विश्‍वास न्‍यूज ने पड़ताल के अगले चरण में कलाम के पोते और अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन (एकेआईएफ) के प्रबंध ट्रस्टी ए.पी.जे.एम.जे शेख सलीम से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल तस्वीर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम से संबंधित नहीं है।

पड़ताल के अंत में विश्‍वास न्‍यूज ने गलत पोस्‍ट करने वाले यूजर की जांच की। इंस्टाग्राम यूजर healthdoj की सोशल स्‍कैनिंग में पता चला कि यूजर को 2 लाख से अधिक यूजर फॉलो करते हैं।

The post Fact Check : एपीजे अब्दुल कलाम के बचपन की नहीं है ये वायरल तस्वीर appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments