What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नहीं पहुंची कपिल शर्मा शो में, वीडियो एडिटेड है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। पाकिस्तानी की एक्ट्रेस हानिया  आमिर और कपिल शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कपिल शर्मा को उनके शो के दौरान किसी महिला की खूबसूरती की तारीफ करते हुए सुना जा सकता है और अगले ही मंजर में हानिया आमिर के विज़ुअल्स नजर आरहे हैं। इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि हानिया आमिर हाल ही में कपिल शर्मा शो में पहुंची हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है, दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर  यह वीडियो  तैयार किया गया है। कपिल शर्मा का वीडियो उनके शो के दौरान  का 2018 का है, वहीं हानिया  आमिर का वीडियो उस वक़्त का है, जब वह पाकिस्तान के ही एक टीवी शो ‘दा फोर्थ एम्पायर’ में पहुंची थीं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”Hania Amir in Kapil Sharma Show”.

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने  कपिल शर्मा के वीडियो के कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च में हमें  यह वीडियो ‘Harsh_official_s’ के फेसबुक पेज पर 9 नवंबर 2021 को अपलोड हुआ मिला। यहां कपिल शर्मा का वायरल वीडियो वाला वर्जन 1 मिनट 27 सेकंड से देखा जा सकता है, यहां इस वीडियो में वह ऑडियंस में बैठी एक महिला की तारीफ करते हुए नजर आए। 

vishvasnews

सोनी टीवी के वेरिफाइड  यूट्यूब चैनल सेट इंडिया पर पहुंचे और वायरल वीडियो को कीवर्ड की मदद से तलाश करना शुरू  किया। सर्च में हमें ‘द  कपिल शर्मा शो सीज़न 2-Ep 1-The Madness Returns-29th Dec, 2018’ के शीर्षक के साथ पूरा एपिसोड मिला, जिससे वायरल वीडियो की क्लिप को निकाला गया है। 11 मिनट 11 सेकंड के फ्रेम में वायरल वीडियो का अंश देखा जा सकता है। इस वीडियो में कपिल शर्मा को ऑडियंस मैं बैठी  एक महिला के साथ बातचीत में उनकी तारीफ करते हुए सुना जा सकता है। वहीं, इस एपिसोड में स्पेशल गेस्ट रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी थे।  

vishvasnews

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल वीडियो से हानिया आमिर के फ्रेम के कीग्रैब निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च में हमें इसी मौके की कुछ तस्वीरें एआरवाई डिजिटल डॉट टीवी के इंस्टाग्राम पर अपलोड हुई मिली। 12 मार्च को अपलोड हुई इन तस्वीरों के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ‘#thefourthumpire’ नाम के एक शो के दौरान की हैं।

vishvasnews

आगे की पड़ताल में हम एआरवाई डिजिटल के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर पहुंचे और कीवर्ड के साथ वायरल वीडियो को तालाश किया। सर्च में हमें ’11 मार्च 2023 के thefourthumpire’ शो का पूरा एपिडोड मिला। इसी वीडियो से हानिया  आमिर के तमाम विजुअल्स को उठाया गया है और कपिल शर्मा के शो से एडिट करके  जोड़ दिया गया है।

वायरल पोस्ट से जुड़ी पुष्टि के लिए हमने वरिष्ठ एंटरटेनमेंट पत्रकार पराग छापेकर से सम्पर्क किया और वायरल पोस्ट उनके साथ शेयर की। उन्होंने हमें बताया कि कपिल शर्मा शो हाल ही में खत्म हुआ है, लेकिन इससे पहले भी पाकिस्तान की यह एक्ट्रेस कभी उनके शो में नहीं आई हैं।

फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि इस पेज को 4 अगस्त 2023 को बनाया गया है और इसमें  कपिल शर्मा शो से जुड़े शॉर्ट  वीडियो शेयर किए  जाते हैं।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है, दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर यह वीडियो  तैयार किया गया है। कपिल शर्मा का वीडियो उनके शो के दौरानका 2018 का है, वहीं हानिया  आमिर का वीडियो उस वक़्त का है, जब वह पाकिस्तान के ही एक टीवी शो ‘दा फोर्थ एम्पायर’ में पहुंची थीं।

The post Fact Check: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नहीं पहुंची कपिल शर्मा शो में, वीडियो एडिटेड है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments