What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: एकटरस गहन वशषठ क शद क तसवर क धरदर शसतर क बहन क बतकर कय ज रह ह शयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है। जिसमें शादी के जोड़े में बैठे दूल्हा-दुल्हन को देखा जा सकता है। अब कई यूजर्स वायरल तस्वीर के साथ यह दावा कर रहे हैं कि धीरेंद्र शास्त्री की धर्म बहन वंदना तिवारी ने मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया है।

विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। वायरल तस्वीर एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और फैजान अंसारी के निकाह की है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तस्वीर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल में?

फेसबुक यूजर ‘राज कुमार सोनकर कुंवर’ ने (आर्काइव वर्जन) 21 जून को वायरल तस्वीर को शेयर किया है और लिखा है, “यह क्या हो रहा हैं भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए मौजूदा भारत के भाग्य विधाता पर्ची बाबा के घर में ही मुस्लिम धर्म में आस्था की जयमाला सनातन के धरातल से बहुत दूर धीरेन्द्र शास्त्री जैसे ढोंगियों की आस्था हर हर महादेव।”

तस्वीर के ऊपर लिखा हुआ है: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लोगों का पर्चा देखते हैं और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा भी करते हैं। लेकिन मजे की बात है कि उनकी धर्म बहन”वंदना तिवारी”अपने ब्राह्मण कुल का त्याग कर हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम युवक से निकाह कर रही है और बागेश्वर को कानों-कान खबर तक नहीं..!!”

पड़ताल

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर कई न्यूज वेबसाइट पर मिली। जागरण डॉट कॉम पर 11 जून 2023 को प्रकाशित खबर के मुताबिक, “गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। उनकी वेडिंग पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।हालांकि, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की बात को ऑफिशियल नहीं किया है, मगर सोशल मीडिया पर इनकी वेडिंग पिक्चर्स सामने आने लगी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है।” पूरी खबर यहां पढ़ें।

सर्च के दौरान हमें ‘instantbollywood ‘ के वेरिफाइड इंस्टाग्राम हैंडल पर भी वायरल तस्वीर मिली। 11 जून 2023 को शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया, “अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी के साथ निकाह किया।”

जांच में आगे हमने गहना वशिष्ठ के बारे में सर्च किया। कई जगह गहना वशिष्ठ के बारे में जानकारी मिली। जिसमें बताया गया, “गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म 16 जून 1988 को चिरमिरी, छत्तीसगढ़ के एक हिंदू ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रविंद्र तिवारी है, जो एक शिक्षा अधिकारी हैं। उनकी माता का नाम सीता तिवारी है। गहना के तीन भाई-बहन हैं। बहन का नाम नम्रता तिवारी और भाई का नाम वेदांत और संकल्प तिवारी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। इस दौरान हमें धीरेन्द्र शास्त्री से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने धीरेंद्र शास्त्री के परिवार के बारे में सर्च किया। मिली जानकारी के मुताबिक, “धीरेन्द्र कृष्ण का जन्म 4 जुलाई 1996 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ा पंज गांव में एक ब्राह्मण घर में हुआ। उनके पिता राम कृपाल गर्ग और मां सरोज गर्ग है। धीरेन्द्र शास्त्री के छोटे भाई का नाम शालिग्राम गर्ग और बहन का नाम रीता गर्ग है।”

हमें सर्च के दौरान ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली, जिससे वायरल दावे की पुष्टि हो सके कि एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ धीरेंद्र शास्त्री की धर्म बहन है।

अधिक जानकारी के लिए हमने बागेश्वर धाम के पीआरओ कमल अवस्थी को वायरल पोस्ट भेजी। उन्होंने कहा, “यह झूठ है। जिसने भी यह पोस्ट वायरल की है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।”

पड़ताल के अंत में हमने गलत दावे को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर वाराणसी का रहने वाला है। फेसबुक पर यूजर के लगभग 5 हजार मित्र हैं।

The post Fact Check: एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की शादी की तस्वीर को धीरेंद्र शास्त्री की बहन की बताकर किया जा रहा है शेयर appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments