What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : भरत म इसटगरम बन हन क लकर फरसट इडय नयज क एडटड पसट हई वयरल

विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर फर्स्ट इंडिया न्यूज की एक कथित पोस्ट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम की वजह से नुकसान हो रहा है, जिसके कारण सरकार ने इंस्टाग्राम को भारत में बैन कर दिया है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। फर्स्ट इंडिया न्यूज की पोस्ट को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। सरकार की तरफ से इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अंबेडकर पूजा’ ने 16 जून 2023 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,  “इंस्टाग्राम हो सकता है बन सिर्फ तीन दिन में।”

टेम्प्लेट पर लिखा हुआ है, “BREAKING NEWS 1st इंडिया NEWS Date – 15/06/2023 भारत सरकार : अब करेगी ईस्टाग्राम बैन 18 वर्ष से कम लङके व लङकियो को हो रहा है भारी नुकसान ..भारत सरकार का कहना है कि अट्ठारह वर्ष से कम आयु वाले ज्यादा चलाते हैं व पढ़ने के समय हो रहा है ओर गलत विडियो हो रहे है वायरल ईस्टाग्राम पर पिछले 1 महीने से एक गलत सॉन्ग हो रहा है वायरल 15 मिलियन बनाई गई रीलै इसी कारण से लेकर भारत सरकार पूरे भारत मे अगले 3 दिनों के अंदर कर रही है इंस्टाग्राम बैंन।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने मेटा की वेबसाइट को चेक किया। जहां पर इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप  की जानकारियां मौजूद है, लेकिन हमें ऐसी कोई खबर वहां पर नहीं मिली।

हमने एंड्रॉइड, गूगल और एप्पल स्टोर को चेक किया। हमें वहां पर इंस्टाग्राम एप्लिकेशन उपलब्ध मिली। स्टोर पर एप्लिकेशन मौजूद है, इसे डाउनलोग कर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मोबाइल फोन पर भी ठीक से चल रहा है।

विश्वास न्यूज ने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने प्रेस सूचना ब्यूरो और केंद्र सरकार की कई वेबसाइट को खंगाला, लेकिन हमें कहीं भी इससे जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने फर्स्ट इंडिया न्यूज के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट 16 जून 2023 को फर्स्ट  इंडिया न्यूज के ट्विटर अकाउंट पर मिली। वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, फर्स्ट इंडिया डिजिटल की ब्रेकिंग न्यूज प्लेट का स्क्रीनशॉट किया जा रहा है वायरल, वायरल हो रही ब्रेकिंग न्यूज प्लेट में साफ़ समझ आ रहा कि इसे एडिट किया गया है।

इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने गृह मंत्रालय कवर करने वाले दैनिक जागरण के रिपोर्टर नीलू रंजन से बात की। उनका कहना है, “ऐसा कुछ नहीं है। यह फर्जी है।“

विश्वास न्यूज ने फेसबुक से मेल के जरिए संपर्क किया है। स्पोकपर्सन रिशा ने रिप्लाई करते हुए हमें बताया कि यह दावा को फेक है।

आखिर में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाली यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 7.1 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर अलीगढ़ की रहने वाली है। यूजर जुलाई 2021 से फेसबुक पर सक्रिय है।

निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इंस्टाग्राम बैन को लेकर वायरल दावा गलत है। फर्स्ट इंडिया न्यूज की पोस्ट को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

The post Fact Check : भारत में इंस्टाग्राम बैन होने को लेकर फर्स्ट इंडिया न्यूज की एडिटेड पोस्ट हुई वायरल  appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments