What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन के नाम से वायरल ट्वीट का स्‍क्रीनशॉट फेक है

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के नाम से एकट्वीट का स्‍क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसकी प्रोफाइल में बाइडेन  की तस्‍वीर लगी है और यूजर नेम में प्रेसिडेंट बाइडेन लिखा हुआ है। इस पर टिक मार्क भी लगा हुआ है, जिससे यह आधिकारिक अकाउंट से किया गया ट्वीट लग रहा है। वायरल ट्वीट में राहुल गांधी की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तारीफ की गई है।

विश्‍वास न्‍यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल स्‍क्रीनशॉट फेक है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। वायरल ट्वीट वास्तव में एडिटिंग की मदद से तैयार की गई तस्वीर है।

क्‍या है वायरल पोस्‍ट

विश्वास न्यूज के वॉट्सऐप टिपलाइन नंबर +91 9599299372 पर कई यूजर्स ने इस वायरल स्क्रीनशॉट को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का अनुरोध किया है। स्क्रीनशॉट में लिखा है,

We welcome Rahul Gandhi to the USA. But just because India has become free from open defecation under the leadership of Narendra Modi, it doesn’t mean that you can come to my country to —- in open whenever you want.

USA President की फटकार राहुल को…”

(पोस्‍ट में एक से एक आपत्तिजनक शब्‍द को हटा दिया गया है।)

(अनुवाद- हम राहुल गांधी का अमेरिका में स्वागत करते हैं। लेकिन सिर्फ इसलिए कि भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खुले में शौच से मुक्त हो गया है, इसका मतलब यह नहीं है कि आप जब चाहें खुले में — करने के लिए मेरे देश में आ सकते हैं।)

स्‍क्रीनशॉट पर यूजर नेम में लिखा है, “President Biden @ POTUS

इस पर 31 मई 2023 की तारीख और 18.30 यानी शाम के 6.30 बजे का समय दिया गया है।

USA President Joe Biden Fake Tweet

फेसबुक यूजर ‘श्रीनाथ सुब्‍बाराव‘ (आर्काइव लिंक) ने भी 1 जून को इस वायरल स्‍क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है,

“SLAP ON THE FACE OF THE ANTI-NATIONAL ANTI-HINDU LIER.”

(अनुवाद- राष्ट्र-विरोधी हिन्दू-विरोधी के मुंह पर तमाचा।)

USA President Joe Biden Fake Tweet

पड़ताल

वायरल स्‍क्रीनशॉट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले जो बाइडेन के ट्विटर हैंडल को चेक किया। 31 मई 2023 की शाम 6.30 बजे इस अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है, लेकिन उसमें राहुल गांधी का कोई जिक्र नहीं है। यह ट्वीट (आर्काइव लिंक) वहां के बाईपार्टिशन बजट एग्रीमेंट के बारे में है।

हमने वेबैक मशीन के जरिए भी इस अकाउंट के सेव पेज को चेक किया। अमूमन रोजाना इस हैंडल के पेज को सेव किया गया है। 31 मई 2023 को सेव किए गए पेज पर वहां के बाईपार्टिशन बजट एग्रीमेंट को लेकर किए गए ट्वीट को देखा जा सकता है, जबकि वायरल स्‍क्रीनशॉट जैसा कोई ट्वीट नहीं दिखा।  

USA President Joe Biden Fake Tweet

अधिक पुष्टि के लिए हमने एनालिटिकल टूल ‘सोशल ब्‍लेड’ का सहारा लिया। इससे पता चला कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति के अकाउंट से 31 मई को कोई ट्वीट डिलीट नहीं किया गया है।

USA President Joe Biden Fake Tweet

इसकी अधिक जानकारी के लिए हमने न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स की पत्रकार रुक्मिणी कालिमाची  (Rukmini Callimachi) से ट्व‍िटर के जरिए संपर्क किया। उन्‍होंने इसे फेक बताया है।

2 जून 2023 को एबीपी लाइव में पीटीआई के हवाले से छपी खबर के अनुसार, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के 10 दिन के दौरे पर हैं। उन्‍होंने तीन दिन में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला है।”

USA President Joe Biden Fake Tweet

पहले भी राहुल गांधी के नाम से फेक स्‍क्रीनशॉट वायरल हो चुका है। विश्‍वास न्‍यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है।

फेक स्‍क्रीनशॉट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘श्रीनाथ सुब्‍बाराव‘ की प्रोफाइल को हमने स्‍कैन किया। इसके मुताबिक, यूजर बेंगलुरु के रहने वाले हैं। उन्‍होंने अपनी प्रोफाइल को लॉक किया हुआ है।

The post Fact Check: अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन के नाम से वायरल ट्वीट का स्‍क्रीनशॉट फेक है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments