What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: तमिलनाडु में ‘विजय लहर’ का दावा करता फ्रंटलाइन का यह कवर पेज FAKE है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत 23 अप्रैल को को 84.69 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें फ्रंटलाइन मैगजीन का कथित कवर पेज दिखाया गया है। इसमें दक्षिण भारतीय अभिनेता एवं तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख जोसेफ विजय की भीड़ वाली रैली की तस्वीर छपी और लिखा है कि यह ‘विजय लहर’ है। तमिलनाडु पांच दशक बाद नई राजनीति​क ताकत देख रहा है, जिसने यहां की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) को मुश्किल में डाल दिया है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल कवर पेज फेक है। मैगजीन ने ‘विजय लहर’ को लेकर कोई कवर पेज नहीं छापा है। मैगजीन का ताजा संस्करण स्वास्थ्य को लेकर है।

क्या है वायरल पोस्ट?

एक्स यूजर ‘Dr. Ravishankar sadasivam’ ने 22 अप्रैल 2026 को वायरल तस्वीर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “यह लहर असली है। यह चुनावों तक बनी रही है। मैं भी उन लोगों में से एक था, जिन्हें लगता था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, यह लहर 15% से नीचे गिर जाएगी, लेकिन असल में यह उतनी ही जबरदस्त बनी हुई है। अब बस यही देखना बाकी है कि क्या यह एक सुनामी का रूप ले लेगी। विजय कई सीटें जीतेंगे, और तीन-तरफा मुकाबले में वे निश्चित रूप से शीर्ष पद के दावेदार हैं। तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में, एमजीआर के बाद सबसे ज्यादा अपने आप उमड़ने वाली भीड़ विजय के लिए ही जुटती है। यह भीड़ निश्चित रूप से उन्हें ही वोट देगी। इस बात से इनकार करना बचकाना होगा।” (अनुवाद)

कथित कवर पेज पर रैली की एक तस्वीर छपी है और लिखा है, “विजय लहर, पांच दशकों के बाद, तमिलनाडु एक नई राजनीतिक ताकत देख रहा है, जिसने पारंपरिक दो-दलीय राजनीति को तोड़ दिया है और राज्य की जमी हुई डीएमके और एआईडीएमके को उलट-पुलट कर दिया है।” (अनुवाद)

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इस बारे में गूगल पर सर्च किया। फ्रंटलाइन के एक्स हैंडल से 22 अप्रैल 2026 को इस बारे में पोस्ट कर साफ किया गया है कि यह कवर पेज फेक है। पोस्ट के अनुसार, यह कवर फर्जी है और इसे फ्रंटलाइन मैगजीन ने प्रकाशित नहीं किया है। इसे ‘टीवीके’ के समर्थकों द्वारा ऑनलाइन गलत तरीके से फैलाया जा रहा है।

इसके बाद हमने फ्रंटलाइन की वेबसाइट चेक की तो वहां इस तरह के कवर पेज वाला कोई एडिशन नहीं मिला।

 Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

इससे यह तो साफ हो गया कि मैगजीन ने ऐसा कोई कवर पेज नहीं छापा है।

इसके बाद हमने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। वायरल तस्वीर हमें इंस्टाग्राम यूजर ‘vijayfanspage‘ के अकाउंट पर 14 अप्रैल 2026 को अपलोड मिली। इसमें पूरी तस्वीर को देखा जा सकता है। इसके साथ में कुछ अन्य तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं, जो इसी रैली की लगती हैं।

Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

तमिल फिल्मी बीट ने भी इस तस्वीर को 15 अप्रैल की खबर में अपलोड किया है। खबर के अनुसार, विजय ने कोयंबटूर, अविनाशी और तिरुप्पुर समेत चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया है।

 Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

फेसबुक यूजर ‘Vijay The No:1 Hero in South India’ ने 14 अप्रैल 2026 को वायरल तस्वीर के साथ रैली की कुछ अन्य तस्वीरों को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों में ‘हरी भवनम’ का बोर्ड दिख रहा है।

Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

गूगल पर इसकी लोकेशन अविनाशी, तमिलनाडु दी गई है।

Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

कोलाज में दोनों जगहों में समानता देखी जा सकती है।

Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

वायरल कवर पेज को हमने एआई डिटेक्शन टूल ‘हाइव मॉडरेशन से चेक किया। इसमें इसे 92 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

 Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

वॉज इट एआई ने भी इस तस्वीर को एआई संभावित बताया।

 Vijay Frontline cover page, Tamil Nadu Election 2026, Tamil Nadu Politics, Actor Vijay, vijay thalapathy news

इस बारे में हमने तमिलनाडु के पत्र​कार सुरेश मूर्ति से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि विजय ने तमिलनाडु में चेन्नई, कोयंबटूर और तिरुपुर समेत अन्य जगहों पर रैलियां की हैं।

क्या है संदर्भ?

भारत निर्वाचन आयोग के एक्स हैंडल पर 24 अप्रैल 2026 को दी गई जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में 84.69% और प​श्चिम बंगाल के प्रथम चरण में 91.78% मतदान रिकॉर्ड किया गया।

‘द हिंदू’ की वेबसाइट पर 22 अप्रैल 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

मैगजीन के फेक कवर पेज को शेयर करने वाले यूजर मई 2019 से एक्स पर सक्रिय हैं और उनके 2200 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान फ्रंटलाइन मैगजीन ने टीवीके प्रमुख एवं अभिनेता विजय की ‘लहर’ को लेकर ऐसा कोई कवर पेज नहीं छापा है। सोशल मीडिया पर फेक कवर पेज शेयर किया जा रहा है।

The post Fact Check: तमिलनाडु में ‘विजय लहर’ का दावा करता फ्रंटलाइन का यह कवर पेज FAKE है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments