What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: योगी सरकार पर निशाना साधते अखिलेश यादव का अधूरा वीडियो झूठे दावे से वायरल 

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनको बोलते हुए दिखाया गया है कि गाय की और चीजों का सेवन करें। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अखिलेश यादव ने गाय के सेवन की बात कही है।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि अखिलेश यादव का अधूरा वीडियो झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दरअसल, 15 अक्टूबर को अखिलेश यादव से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने योगी सरकार की काऊ टूरिज्म योजना को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था, “काऊ का टूरिज्म करना है। गाय की सेवा करें। गाय की पूजा करें। काऊ की और चीजों (गौ उत्पाद) का सेवन करें। हमें उससे कोई आपत्ति नहीं। कम से कम उत्तर प्रदेश को सांड से तो बचाओ।”

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर navbharattv100 ने 22 अक्टूबर को वीडियो शेयर (आर्काइव लिंक) किया है। इसके साथ में लिखा है, “गाय का सेवन करें अखिलेश यादव इसका सर्वनाश निश्चित हैं“।

इसमें अखिलेश कह रहे हैं, “काऊ की और चीजों का सेवन करें। हमें कोई आपत्ति नहीं।

Akhilesh Yadav Fake Video Viral

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। भारत समाचार के एक्स हैंडल से 15 अक्टूबर को सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव किया गया था। इसमें 4:26 मिनट पर एक पत्रकार अखिलेश से योगी सरकार की काऊ टूरिज्म योजना की संभावनाओं पर सवाल पूछता है। इसके जवाब में अखिलेश कहते हैं, “काऊ का टूरिज्म करना है। काऊ की सेवा करें। काऊ की पूजा करें। काऊ की और चीजों (गौ उत्पादों) का सेवन करें। हमें कोई आपत्ति नहीं उससे। कम से कम उत्तर प्रदेश को सांड से तो बचाओ।” इसके बाद अखिलेश ने सांड के हमले से एक व्यक्ति की जान जाने का जिक्र करते हुए अन्य हमलों के बारे में जानकारी देते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा।  

Akhilesh Yadav Press Confrence

समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट पर भी 15 अक्टूबर को इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव किया गया है। इसमें भी वायरल वीडियो से जुड़ी क्लिप को देखा जा सकता है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए गौ उत्पादों के सेवन का जिक्र किया था।

Akhilesh Yadav Press Confrence

दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर को लखनऊ में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की स्टोरी छपी है। इसमें भी लिखा है, “काऊ टूरिज्म पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, काऊ की सेवा करें। हमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर यूपी को सांड से बचाओ। काऊ टूरिज्म की जगह पर सांड टूरिज्म करा दें।”

Akhilesh Yadav Press Confrence

इस बारे में हमने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उन्होंने कहा कि यह एक डॉक्टर्ड वीडियो है। अधूरा वीडियो शेयर कर झूठ फैलाया जा रहा है।

अधूरा वीडियो शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: योगी सरकार पर निशाना साधते अखिलेश यादव का अधूरा वीडियो झूठे दावे से वायरल  appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments