नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप को लेकर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के नाम से एक कथित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है, “उन्होंने कहा है कि लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में पैसा कम लगा होने की वजह से उसे रद्द कर दिया गया,लेकिन एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच होगा। बीसीसीआई ने इस मैच को रद्द नहीं किया है,क्योंकि पैसा देशभक्ति का स्तर तय करता है।”
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। रविचंद्रन अश्विन के नाम से फर्जी और मनगढ़ंत बयान को वायरल किया जा रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से दावे का खंडन किया है।
क्या हो रहा है वायरल ?
फेसबुक यूजर ‘शमीर अमीन शेख’ ने 1 अगस्त 2025 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “बहुत कम पैसा लगा था, इसलिए लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप रद्द कर दी गई। लेकिन भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा और बीसीसीआई ने इसे रद्द नहीं किया है, क्योंकि पैसा देशभक्ति का स्तर तय करता है- रविचंद्रन अश्विन।”
पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली।
पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने रविचंद्रन अश्विन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगालना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी एक पोस्ट उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। 28 जुलाई 2025 को अश्विन ने वायरल मैक्स नाम के एक यूजर को रिप्लाई करते हुआ बयान को फेक बताया है। साथ ही उन्होंने इस बयान को खुद से जोड़े न जाने की अपील भी की है।
अधिक जानकारी के लिए हमने इस विषय में स्पोर्ट्स एनालिस्ट, जर्नलिस्ट और कमेंटेटर सैयद हुसैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि रविचंद्रन अश्विन की ओर से इस तरह का कोई बयान नहीं दिया गया है, बल्किउन्होंने इस बयान का खंडन करते हुए इसे फर्जी बताया है।
टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट पर 30 जुलाई 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के कारण भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ मैच खेलने से मना कर दिया था। इंडिया चैंपियंस ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) से आधिकारिक तौर पर अपना नाम वापस ले लिया है। यह फैसला पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद लिया गया। भारत ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ कोई मैच नहीं खेलेगा। पहले लीग स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया था और अब सेमीफाइनल से पहले भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला किया। जिसके चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को भोपाल का रहने वाला बताया है।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स को लेकर रविचंद्रन अश्विन के नाम से वायरल बयान फर्जी और मनगढ़ंत। रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से दावे का खंडन किया है।
The post Fact Check: रविचंद्रन अश्विन ने भारत-पाक मैच को लेकर नहीं दिया यह बयान, वायरल दावा मनगढ़ंत appeared first on Vishvas News.
(@ashwinravi99)
0 Comments