What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: सड़क के गड्ढे से बाहर आते शख्स की यह तस्वीर पुरानी है, भ्रामक दावा वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में सड़क पर बड़ा-सा गड्ढा नजर आ रहा है और एक शख्स को उस गड्ढा से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा भ्रामक है। यह घटना अक्टूबर 2022 की है। जब भारी बारिश के कारण सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा ढह गया था। उसी तस्वीर को अब कुछ लोग हालिया बताकर गलत दावे से शेयर कर रहे हैं। इस फोटो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक पेज ‘कानपूर समाचार( Kanpur Samachar)’ ने 29 मई 2025 को वायरल फोटो को शेयर किया है और लिखा है,”लखनऊ कानपुर में हुए गड्ढे में कार गिर गई, कार चालक बच गया”

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें कई न्यूज वेबसाइट पर यह तस्वीर साल 2022 में मिली। डेक्कन हेराल्ड की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर मिली। रिपोर्ट को 7 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, ‘हलियापुर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक्सप्रेस वे का एक हिस्सा भारी बारिश के कारण धंस गया। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए थे।” पूरी खबर यहां पढ़ें।

सर्च के दौरान वायरल तस्वीर से जुड़ी खबर न्यू इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम की वेबसाइट पर भी मिली। 7 अक्टूबर 2022 को प्रकशित खबर में बताया गया, उत्तर प्रदेश,सुल्तानपुर के हलियापुर में नवनिर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा बारिश के कारण ढह गया। इस दौरान सड़क में गड्ढा हो गया और कार गड्डे में चली गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोग घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी इससे जुड़ी खबर मिली। 7 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,”सुलतानपुर में भारी बारिश के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का एक हिस्सा धंस गया था। सड़क धंस जाने के कारण हलियापुर क्षेत्र में करीब 15 फीट का गड्ढा बन गया और इस गड्ढे में एक कार गिर गई थी। कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

इस तस्वीर को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है। 30 मई 2025 को शेयर की गई पोस्ट में बताया गया,”अक्टूबर 2022 में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई घटना की पुरानी तस्वीर का उपयोग करते हुए किए गए भ्रामक पोस्ट शेयर की जा रही जा रही, जिसकी कड़ी निंदा की जाती है, जिसमें दावा किया गया है कि यह निर्माणाधीन लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हुई घटना है। इस एक्सप्रेसवे पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और इसकी गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है।”

वायरल तस्वीर से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती है।

हमने पोस्ट को हमने दैनिक जागरण सुल्तानपुर के चीफ रिपोर्टर अजय सिंह के साथ शेयर किया। उन्होंने हमें बताया कि यह फोटो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास की है, जो बारिश के दौरान धंस गई थी। तस्वीर पुरानी है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला यूजर ने स्वयं को एक न्यूज वेबसाइट बताया है। इस पेज को आठ हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: सड़क के गड्ढे से बाहर आते शख्स की यह तस्वीर पुरानी है, भ्रामक दावा वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments