What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: UP में लॉकडाउन लगने का दावा फेक, टीवी चैनल का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें एक टीवी न्यूज़ एंकर को उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन लगने की खबर बताते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 4 मार्च 2025 से लॉकडाउन लगने वाला है।

विश्‍वास न्‍यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। यह वीडियो 17 अप्रैल 2021 का है, जब उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी।

वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर jogindersingh_jaat_4229 ने इस वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर किया, जिसके ऊपर लिखा था “4 मार्च 2025 को लॉकडाउन शुरू होगा “

पड़ताल

वायरल दावे की जांच से पहले हमने कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या उत्तर प्रदेश में ऐसे किसी लॉकडाउन की घोषणा हुई है? हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

इसके बाद हमने  वायरल वीडियो के सोर्स को ढूंढ़ने का फैसला किया। इस वीडियो के कीफ्रेम्स को खोजने पर हमें यह पूरा वीडियो रिपब्लिक भारत न्यूज़ चैनल के यूट्यूब चैनल पर 17 अप्रैल 2021 को अपलोड मिला। खबर उत्तरप्रदेश में कोविड की वजह से लगने वाले वीकेंड लॉकडाउन के बारे में थी।

कीवर्ड सर्च से ढूंढ़ने पर हमें उत्तर प्रदेश में उस समय कोविड की वजह से लगने वाले वीकेंड लॉकडाउन को लेकर कई खबरें मिलीं।

हमने इस विषय में लखनऊ में दैनिक जागरण के पत्रकार अजय श्रीवास्तव से भी बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि उत्तर प्रदेश में 4 मार्च 2025 को ऐसे किसी लॉकडाउन की घोषणा नहीं हुई है।

फेक पोस्ट करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इंस्टाग्राम यूजर jogindersingh_jaat_4229 के10000 से अधिक फ़ॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: UP में लॉकडाउन लगने का दावा फेक, टीवी चैनल का पुराना वीडियो गलत दावे के साथ वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments