What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट जीती हैं चुनाव, वायरल दावा फेक

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ चुका है। पूर्व ओलंपियन विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं। उनके चुनाव के नतीजों के लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि विनेश फोगाट चुनाव हार गई हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उन्होंने भाजपा के कैप्टन योगेश कुमार को करीब 6 हजार वोटों से हराया है। साशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है।

क्या है वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर ‘निडर‘ ने विनेश फोगाट की तस्वीर को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा,

“हरियाणा वालों देश की बट्टी को हरवा कर ठीक न किया तमने य्यू
खाप गोल्ड मेडलिस्ट का इतना वड्डा अपमान”

vinesh phogat election result

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट का रिजल्ट चेक किया। इसके अनुसार, यहां से कांग्रेस की विनेश फोगाट ने चुनाव जीता है। उनको 65080 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कैप्टन योगेश कुमार रहे। विनेश ने 6015 वोटों से भाजपा के कैप्टन योगेश कुमार को हराया है।

vinesh phogat election result

दैनिक जागरण के जींद संस्करण में छपी खबर में लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय पहलवार विनेश फोगाट के सहारे कांग्रेस ने जुलाना में फिर से जीत दर्ज की है। यहां से आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल को 1280 वोट मिले, जबकि 202 ने नोटा का बटन दबाया।

vinesh phogat election result

इस बारे में दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल का कहना है कि जुलाना से विनेश फोगाट ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को हराया है।

भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में हुए 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों पर जीत मिली है। इसके अलावा दो सीटें इंडियन नेशनल लोकदल और तीन निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

vinesh phogat election result

गलत दावा करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक विचारधारा से प्रभावित है।

The post Fact Check : हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट से विनेश फोगाट जीती हैं चुनाव, वायरल दावा फेक appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments