What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ तस्वीर में उनका भतीजा है, तस्वीर गलत दावे से वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी गोद में बच्चे को देखा जा सकता है। अब कुछ यूजर्स इस पोस्ट को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि फोटो में नेहा के साथ उनका बेटा है। यूजर्स इस दावे को सच समझकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। असल में तस्वीर में नेहा कक्कड़ के साथ उनका भतीजा है। जिसे अब गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Nss Neeraj ने वायरल तस्वीर को शेयर कर लिखा है, “करीना खान के बच्चों को तो खूब पसंद किया जाता है, नेहा कक्कड़ के बच्चों को एक लाइ’क करके अपना आशीर्वाद दीजिए। “

वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने गूगल लेंस टूल का इस्‍तेमाल किया। सर्च करने पर हमें news18.com की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर मिली। 23 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित खबर में बताया गया, यह फोटो नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के हल्दी के समय की है। फोटो में नेहा के साथ उनका भतीजा है।

सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर मिड डे की वेबसाइट पर भी मिली। 27 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित खबर में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के रोके से लेकर शादी तक की सभी तस्वीरों को दिखाया गया है। फोटो में नेहा की गोद में उनका भतीजा है।

वायरल तस्वीर कई अन्य खबरों में मिली। जिन्हे यहां देखा जा सकता है।

पोस्ट में दिख रही दूसरी तस्वीर हमें एबीपी न्यूज की फोटो गैलरी में मिली। 24 अक्टूबर 2021 को शेयर तस्वीर में वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है, पर फोटो के साथ कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हमने नेहा कक्कड़ के सोशल मीडिया हैंडल को भी स्कैन किया। हमें वहां भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली।

हमने फोटो को दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने वायरल पोस्‍ट को गलत बताया है।

अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 6 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने स्वयं को दिल्ली का रहने वाला बताया है।

The post Fact Check : सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ तस्वीर में उनका भतीजा है, तस्वीर गलत दावे से वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments