What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : बगलदश क वडय दलल क बतकर गलत दव क सथ कय ज रह वयरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सड़क खून जैसे लाल पानी से भरी हुई है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे दिल्ली में पिछले दिनों मनाई गई बकरीद से जोड़कर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज की पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला है। वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं है,बल्कि बांग्लादेश का है। वायरल वीडियो बांग्लादेश के नारायणगढ़ का है। 2023 में बकरीद पर दी गई कुर्बानी के बाद हुई बारिश से ऐसा दृश्य सामने आया था।वीडियो को अब दिल्ली का बताकर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ‘संदीप त्यागी धरमपुर’ ने 1 जुलाई 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “ईद का नज़ारा। आज तो दिल्ली के कुछ इलाकों में नल से भी कुर्बानी का खून आ रहा है।कुछ फैशनेबल कपड़े भी रंगें जा सकते हैं। भारत सरकार मौन क्यों है! एक हत्या पर फांसी की सजा होती है। अब लाखों बेजुबानों की हत्या पर सरकार कानून क्यों नहीं लाती है।”

फैक्ट चेक के उद्देश्य से पोस्ट में लिखी गई बातों को हूबहू लिखा गया है। इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले संबंधित वीडियो के स्क्रीनशॉट को गूगल इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें नारायणगंज पोस्ट डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से जुड़ी खबर प्रकाशित मिली। 29 जून 2023  को प्रकाशित खबर में वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, “वीडियो बांग्लादेश के नारायणगढ़ का है।”

जांच के दौरान हमें वायरल वीडियो से जुड़ी पोस्ट ‘समाचार 18 न्यूज़’ के फेसबुक पेज पर भी अपलोड मिली। 1 जुलाई 2023 को किए गए पोस्ट में बताया गया, “यह वीडियो बांग्लादेश का है जहां कल बकरा ईद पर बारिश होने के कारण पानी भर गया और कुर्बानी दिए गए पशुओं के रक्त के लाल रंग से इलाका रक्तमय हो गया। ऐसे हृदय विदारक दृश्य मन को द्रवित कर देते हैं कि कैसे कोई धर्म त्यौहार के नाम पर इन जीवित पशुओं के रक्त से होली खेल सकता हैं।”

सर्च के दौरान हमें वायरल वीडियो ‘विपिन शर्मा’ नाम के फेसबुक यूजर द्वारा भी पोस्ट किया हुआ मिला। 1 जुलाई 2023 को वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, “बकरीद पर ये दृश्य उस बांग्लादेश के ढाका का है जो 1947 तक भारतवर्ष ही था। अगर नहीं जागे तो ये दृश्य हर जगह हो सकता है, मेरे व आपके शहर, गांव या मोहल्ले में भी हो सकता है। क्या आप इसे स्वीकार कर पाओगे ?…”

कई यूजर्स ने इस वीडियो को बांग्लादेश का बताकर शेयर किया है। अधिक जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण दिल्ली के असिस्टेंट एडिटर सौरभ श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि  दिल्ली में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर आया होता तो इस बारे में जानकारी जरूर होती।

ये पहली बार नहीं है,जब बकरीद के बाद ऐसी कोई पोस्ट भारत की बताकर शेयर किया जा रहा है। इससे पहले भी एक तस्वीर को वायरल कर उसे भारत में मनाई गई बकरीद से जोड़कर शेयर कर रहे थे। जिसकी जांच विश्वास न्यूज ने की थी। आप हमारी पड़ताल को यहां पढ़ सकते हैं।

विश्वास न्यूज ने जांच के आखिरी चरण में उस प्रोफाइल की पृष्ठभूमि की जांच की, जिसने वायरल पोस्ट को साझा किया था। हमने पाया कि यूजर गुड़गांव का रहने वाला है। यूजर के 1 हजार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं।

The post Fact Check : बांग्लादेश का वीडियो दिल्ली का बताकर गलत दावे के साथ किया जा रहा वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments