What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: टीकू तलसानिया के धर्म को लेकर फिर फेक पोस्ट हुई वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर टीकू तलसानिया ने इस्‍लाम धर्म स्‍वीकार कर लिया है। पोस्ट के साथ शेयर की जा रही तस्‍वीर में टीकू तलसानिया को दाढ़ी में देखा जा सकता है। विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की और पाया कि टीकू तलसानिया के एक टीवी शो की तस्‍वीर को झूठे दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है।

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक यूजर मोहम्मद जुनैद अंसारी ने जून 7 को एक पोस्‍ट शेयर की, जिसमें 2 तस्वीरों का कोलाज है। पहली तस्वीर में टीकू तलसानिया ने तिलक लगाया हुआ है और दूसरी तस्वीर में उन्हें लम्बी दाढ़ी और टोपी में देखा जा सकता है। इस कोलाज को पोस्ट करते हुए लिखा गया है : ‘ बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन टीकू तलसानिया ने इस्लाम कबूल किया।’

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने सबसे पहले गूगल ओपन सर्च कर कीवर्ड्स की मदद से ढूंढा कि क्या ऐसी कोई खबर आयी है।  हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जिससे यह पुष्टि हो सके कि टीकू तलसानिया ने इस्‍लाम धर्म स्‍वीकार कर लिया है।

सर्च के दौरान हमें कुछ यूट्यूब चैनलों पर टीकू तलसानिया से जुड़े वीडियो मिले। जिनमें बताया गया कि टीकू तलसानिया ने इस्लाम नहीं अपनाया है और उनके एक शो की तस्वीर और वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। यूट्यूब चैनल KhushRang (फरवरी 14 2022 ) और FM Info World (फरवरी 6 2022) ने अपने अपने चैनलों पर इस पोस्ट को गलत बताया है। 

विश्वास न्यूज़ ने ऐसे ही एक दावे की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय विश्‍वास न्‍यूज ने टीकू तलसानिया से संपर्क किया था। उन्‍होंने बताया था कि वायरल तस्‍वीर बीबीसी के लिए किए गए सीरियल के एक किरदार की है। उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है।

पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर मोहम्मद जुनैद अंसारी की सोशल स्‍कैनिंग की। पता चला कि यूजर के लगभग 7000 फ़ॉलोअर्स हैं। यूजर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

The post Fact Check: टीकू तलसानिया के धर्म को लेकर फिर फेक पोस्ट हुई वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments