What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check : सरकार गिराए जाने के नाम पर CM योगी के नाम से वायरल बयान फेक और मनगढ़ंत

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल की ब्रेकिंग प्लेट के स्क्रीनशॉट के जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से विवादास्पद बयान को वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने उनकी सरकार गिराए जाने की कोशिश करने वालों को सख्त लहले में चेताया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। दावा गलत साबित हुआ। असल में गुजराती चैनल ‘मंतव्य न्यूज ‘ के ग्राफ़िक को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ के नाम पर वायरल हो रहा यह बयान मनगढ़ंत और फेक है और इस दावे के साथ वायरल हो रही तस्वीर एडिटिंग की मदद से दुष्प्रचार की मंशा के साथ तैयार की गई है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘Bijay Bihari Mohanty ‘ ने 16 मई को वायरल ग्राफ़िक को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में लिखा हुआ है, “अगर हमारी सरकार गीरी तो पुरे देश में आग लगा दूंगा – योगी आदित्यनाथ।” ग्राफ़िक के निचले हिस्से में लिखा हुआ है, ‘योगी आदित्यनाथ कानपुर से LIVE’

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखा जा सकता है।

पड़ताल

पड़ताल की शुरुआत करते हुए सबसे पहले हमने गूगल ओपन सर्च का इस्तेमाल किया। हमने संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं। जांच में आगे हमने वायरल ब्रेकिंग प्लेट को ध्यान से देखा। इसमें वर्तनी की बहुत सारी गलतियां है और टीवी स्क्रीन के रंगों में भी अंतर है। इससे इसके फर्जी होने का शक होता है।

ब्रेकिंग प्लेट के ऊपर किसी चैनल का लोगो लगा हुआ है। जिसमें ‘मंतव्य न्यूज ‘लिखा हुआ है। हमने मंतव्य न्यूज की वेबसाइट को सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। जांच में आगे हमने मंतव्य न्यूज के सोशल मीडिया हैंडल को भी खंगाला। वहां भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली।

हमने गूगल पर इसी नाम से सर्च किया। हमें पता चला कि यह चैनल केवल गुजराती भाषा में काम करता है। लेकिन वायरल ब्रेकिंग प्लेट का फॉन्ट हिंदी में है, जिससे साफ़ होता है कि वायरल पोस्ट एडिटेड है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने मंतव्य न्यूज से संपर्क किया।  उन्होंने हमें बताया, “हम गुजराती भाषा में खबर लिखते हैं। ऐसी कोई भी खबर हमारे यहां नहीं चलाई गई है।”

पड़ताल के अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की स्कैनिंग की। जांच में पता चला कि  यूजर भुवनेश्वर का रहने वाला है। यूजर को 1 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इससे पहले एक पाकिस्तान पत्रकार के पुराने वायरल क्लिप को शेयर कर दावा किया गया था कि पाकिस्तानी मीडिया में योगी आदित्यनाथ को लेकर खौफ का माहौल है। हमने अपनी जांच में इस दावे को फेक पाया था, जिसकी फैक्ट चेक रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है।

The post Fact Check : सरकार गिराए जाने के नाम पर CM योगी के नाम से वायरल बयान फेक और मनगढ़ंत appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments