What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: नीदरलैंड की गर्मी से जोड़कर कार, टायर, और कूड़ेदान के क्षतिग्रस्‍त होने की पुरानी क्लिप्स वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूरोप के फ्रांस, नीदरलैंड, जर्मनी और इटली समेत कई देशों में भीषण गर्मी का असर दिख रहा है। नीदरलैंड के मौसम से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे पांच क्लिप्स को मिलाकर बनाया गया है। इसमें कार के फूले हुए बोनट, पिघले हुए टायर व क्षतिग्रस्त कूड़ेदान, सड़क को हुए नुकसान और उस पर भागते जानवर को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे नीदरलैंड की गर्मी के असर का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि सभी वायरल क्लिप्स पुरानी हैं। इनका नीदरलैंड के हालिया मौसम से कोई संबंध नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘Sunderbani Wala’ ने 29 जून 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “नीदरलैंड में तेज गर्मी पड़ रही है क्योंकि देश में तापमान बढ़ रहा है। हाइड्रेटेड रहें, दोपहर के व्यस्त समय में बेवजह यात्रा करने से बचें, और अपना और अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखें।”

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

‘एनडीटीवी’ की वेबसाइट पर 29 जून 2026 को छपी एक रिपोर्ट में कार के फूले हुए बोनट और पिघले हुए टायरों की तस्वीरों को यूरोप की गर्मी से जोड़ते हुए पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया था।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो की पांचों क्लिप्स को एक-एक करके जांचा ।

पहली क्लिप

इसमें कार के फूले हुए बोनट को देखा जा सकता है। इस पर गाड़ी का नंबर रिवर्स में लिखा है, जिससे पता चलता है कि इमेज को रिवर्स (मिरर) करके प्रयोग किया गया है। क्लिप के कीफ्रेम को हमने गूगल लेंस से सर्च किया। फेसबुक पेज ‘science fiction’ पर एक वीडियो 10 मई 2026 को पोस्ट किया गया था, जिसमें गाड़ी पर बबल बनने का तरीका बताया गया है। इसमें वायरल क्लिप भी शामिल है। इसके अनुसार, कई कारों पर एक खास प्रोटेक्टिव फिल्म लगाई जाती है, जो गाड़ी को स्क्रैच से बचाती है। काफी समय तक कार धूप में  खड़ी रहने पर इनमें बबल बन जाते हैं।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

इस क्लिप से संबंधित वीडियो को टिकटॉक यूजर ’emziah.kym’ ने पोस्ट किया है। हमने एक्सप्रेस वीपीएन की मदद से इस पोस्ट को चेक किया। इस वीडियो को 17 जुलाई 2025 को शेयर किया गया था।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

इसमें दिखाई गई गाड़ी और वायरल क्लिप में दिख रही कार का नंबर एक ही है। इसके बोनट पर नजर आ रही इमारत का प्रतिबिंब भी समान है।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

सर्च में पता चला कि गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट चीन के जिआंगसू प्रांत की है। प्लेट के शुरू में दिया गया आइडियोग्राम प्रांत को दर्शाता है।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

इससे साबित होता है कि कार में बबल बनाने वाली यह क्लिप चीन की है और जुलाई 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है।

दूसरी क्लिप

दूसरी क्लिप में पिघले हुए टायर दिखाई देते हैं। इसका कीफ्रेम गूगल लेंस से सर्च करने पर यह हमें टिकटॉक यूजर ‘pavepro_asphaltsolvent‘ के अकाउंट पर मिला। इसे भी हमने एक्सप्रेस वीपीएन की मदद से चेक किया। वीडियो को 16 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था। हालांकि, इसमें लोकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

‘रेडिट’ पर इस वीडियो को 17 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया था।

इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो अगस्त 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है। हालांकि, हम इसकी लोकेशन और वजह की पुष्टि नहीं करते हैं।

तीसरी क्लिप

सड़क पर बिल्ली के भागने की यह क्लिप हमें ‘newsflare‘ वेबसाइट पर मिली। इसमें दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो उत्तरी चीन का है। 23 जून 2023 को इसे हेबेई प्रांत के शिजियाझुआंग शहर में शूट किया गया था। एक बिल्ली ने डामरयुक्‍त सड़क पार करने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा गर्मी की वजह से उसने उछल-कूद करते हुए सड़क पार किया। इसमें यह भी बताया गया है कि वीडियो को स्थानीय मीडिया की अनुमति से उपलब्ध कराया गया है। वीडियो को 3 जुलाई 2023 को साइट पर अपलोड किया गया था।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

जांच में यह क्लिप भी पुरानी और चीन की निकली।

चौथी क्लिप

इसमें सड़क को हुआ नुकसान दिखाया गया है। इस क्लिप के कीफ्रेम को भी हमने गूगल लेंस से सर्च किया, तो टिकाटॉक यूजर ‘funny_cat_166’ की प्रोफाइल पर हमें एक वीडियो मिला। 16 जनवरी 2026 को पोस्ट किए गए इस वीडियो में वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें इसे यूएस के एरिजोना का बताया गया है। 

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

हम इसकी पुष्टि नहीं करते कि यह वीडियो कहां का है और कब का है, लेकिन इतना तय है कि इसका नीदरलैंड के हालिया मौसम से कोई संबंध नहीं है।

पांचवीं क्लिप

इसमें सड़क किनारे पड़े एक क्षतिग्रस्त कूड़ेदान को देखा जा सकता है। इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर यह हमें टिकटॉक यूजर ‘d_avid.m_edina‘ के अकाउंट पर मिला। इसे 9 अगस्त 2025 को अपलोड किया गया था। इसके अनुसार, वीडियो यूएस के एरिजोना का है।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

इंस्टाग्राम यूजर ‘thesunsetscope‘ ने 16 जुलाई 2025 को इस वीडियो को एरिजोना के फीनिक्स का बताते हुए शेयर किया था। इसमें गर्मी की वजह से कूड़ेदान को नुकसान होना बताया गया है।

Netherlands Heatwave, Netherlands Heatwave News, Netherlands Viral Video, Netherlands News

इससे यह तो पता चलता है कि यह क्लिप भी पुरानी है और जुलाई 2025 से इंटरनेट पर मौजूद है। हालांकि, इसकी सटीक लोकेशन और कूड़ेदान के पिघलने की वजह के बारे में हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

क्या है संदर्भ?

यूरोप के कई हिस्से इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। ‘यूरो न्यूज’ की वेबसाइट पर 29 जून 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में पहली हीटवेव 24 मई को शुरू हुई थी, जिसमें तापमान सामान्य से 10-15°C ज्यादा  था और इससे कई लोगों की मौत हुई थी। यह दो महीनों में यूरोप में आई दूसरी बड़ी हीटवेव है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस हीटवेव (लू) की वजह ‘ओमेगा ब्लॉक’ है (यह मौसम का एक पैटर्न है, जिसका नाम ग्रीक अक्षर ‘ओमेगा’ पर रखा गया है)। उत्तरी अफ्रीका से आने वाली गर्म और सूखी हवा एक इलाके में फंस जाती है। दोनों तरफ बने लो-प्रेशर सिस्टम उसे आगे नहीं बढ़ने देते। इस वजह से तापमान, मौसम के औसत से 18°C तक बढ़ जाता है। यूरोप पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। वहीं, यूरोप में सिर्फ 20 फीसदी घरों में ही एसी हैं और ज्यादातर घर सर्दी के लिहाज से बने हैं, जो गर्मी को बाहर निकालने के बजाय उसे अंदर ही रोककर रखते हैं। फ्रांस में 18 जून के बाद से डूबने से कम से कम 74 लोगों की मौत हुई है। 

चेक रिपब्लिक के प्राग के उत्तर में डॉकसानी में तापमान 41.9°C तक पहुंच गया। जर्मनी में पोलैंड की सीमा के पास कोस्चेन में तापमान 41.7°C दर्ज किया गया, जबकि पोलैंड के पश्चिमी शहर स्लुबिस में तापमान 40.5°C तक पहुंच गया। स्पेन के कैंटाब्रिया का तापमान 43.7°C दर्ज किया गया।

‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ (WHO) के अनुसार, यूरोप में गर्मी के कारण 21 जून से 28 जून तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोप के हालिया मौसम को लेकर हमने जर्मनी के पत्रकार फ्राइडरिच स्टेफ्स ले से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यूरोप में पिछले कुछ दिन काफी गर्म रहे थे। गर्मी की वजह से जर्मनी में सड़कों को कुछ नुकसान हुआ था। इस वजह से ट्रॉम सेवा भी बाधित रही। फिलहाल कुछ रूट पर यह सेवा शुरू हो गई है।

पुरानी क्लिप्स को नीदरलैंड का बताकर शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। जम्मू के फेसबुक यूजर के करीब एक हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: नीदरलैंड में गर्मी के कारण कार के बोनट, टायर और कूड़ेदान के पिघलने के दावे के साथ वायरल वीडियो की सभी क्लिप्स पुरानी हैं। सड़क पर भागती बिल्ली का वीडियो भी पुराना है और चीन का है।

The post Fact Check: नीदरलैंड की गर्मी से जोड़कर कार, टायर, और कूड़ेदान के क्षतिग्रस्‍त होने की पुरानी क्लिप्स वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments