What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: कतर के अल उदैद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के दावे से AI वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस दौरान कतर के अल उदैद अमेरिकी सैन्य अड्डे को भी ईरान ने निशाना बनाया। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक जगह पर मौजूद कुछ लोगों, गाड़ियों और हमले के बाद भागते लोगों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे अल उदैद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए ईरान के मिसाइल हमले का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की जांच में वायरल वीडियो असली नहीं, बल्कि एआई से बना हुआ निकला।

क्या है वायरल पोस्ट?

इंस्टाग्राम यूजर ‘thenewscartel’ ने 17 मार्च 2026 को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “अल उदैद एयर बेस, कतर – 16 मार्च 2026): कतर के अल उदैद एयर बेस (Al Udeid Air Base – दोहा के पास, अमेरिका का मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा मिलिट्री बेस) पर ईरान ने कल (16 मार्च 2026) ballistic missile और ड्रोन से हमला किया। यह Tehran में US-Israel के हमलों का retaliation था। Qatar Defense Ministry ने ऑफिशियल कन्फर्म किया: ईरान से कई missiles और ड्रोन लॉन्च हुए। कतारी एयर डिफेंस ने ज्यादातर intercept कर दिए। एक missile base के पास या uninhabited area में गिरा – कोई casualty नहीं, कोई बड़ा नुकसान नहीं। दोहा में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, आकाश में धुआं और smoke दिखा।”

इस पोस्ट के करीब 15 लाख व्यूज हैं।

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें एक व्यक्ति को उल्टा चलते हुए और एक को गायब होकर दोबारा सामने आते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा, जैसे ही लोग भागना शुरू करते हैं, उनके शरीर का आकार बदल जाता है। इससे हमें इस वीडियो के एआई निर्मित होने की संभावना लगी।

हमने वीडियो को टेनसेंट के ‘Zhuque AI’ वीडियो डिटेक्शन टूल से चेक किया। इसमें करीब 80 फीसदी संभावना जताई गई कि यह एआई से बना है।

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

हाइव मॉडरेशन ने इसके करीब 57 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई।

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

अधिक पुष्टि के लिए हमने वीडियो को अपने सहयोगी, ‘डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट’ (DAU) के साथ शेयर किया, जो ‘ट्रस्टेड इन्फॉर्मेशन एलायंस’ (TIA) की एक पहल है। इस टीम ने वीडियो के स्क्रीनशॉट को ‘एआई ऑर नॉट’ से चेक किया, जिसमें इसे 92 फीसदी एआई संभावित बताया गया।

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

इससे यह साबित हो गया कि वायरल वीडियो एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है।

क्या है संदर्भ?

कतर रक्षा मंत्रालय के एक्स हैंडल से 4 मार्च 2026 को एक पोस्ट कर कतर के अल उदैद सैन्य ठिकाने पर हमले की जानकारी दी गई । इसके अनुसार, ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलों ने कतर को निशाना बनाया। एयर डिफेंस सिस्टम ने एक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया, जबकि दूसरी मिसाइल अल-उदैद बेस पर गिरी। हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, ईरान आधारित मीडिया ‘प्रेस टीवी‘ ने 17 मार्च 2026 को दावा किया, “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक बयान के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ की 57वीं लहर शुरू की है। इसके तहत कतर में मौजूद एक प्रमुख अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया गया है।”

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

अलजजीरा की वेबसाइट पर 19 मार्च 2026 को दिए गए अपडेट के मुताबिक, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने कतर पर फिर हमला किया, तो वह ‘साउथ पार्स’ गैस क्षेत्र को उड़ा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल ईरान के ऊर्जा स्थल पर अब दोबारा हमला नहीं करेगा।”

AI-generated video falsely claims Iran attacked US Al Udeid Air Base in Qatar

एआई वीडियो पोस्ट करने वाला इंस्टाग्राम अकाउंट मार्च 2025 से सक्रिय है। यूजर के 38 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से संबंधित अन्य फैक्ट चेक रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

निष्कर्ष: कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदैद पर ईरान के हमले के दावे से वायरल वीडियो एआई जेनरेटेड है।

The post Fact Check: कतर के अल उदैद अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के दावे से AI वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments