What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: ईरान में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो सीरिया का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ईरान में जारी सत्ता विरोधी प्रदर्शन में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सैन्य गाडी से फायरिंग होते हुए देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि ईरान में हिजाब से आजादी के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सरकार गोलियों की बौछार कर रही है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि ईरान में हो रहे प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा यह वीडियो सीरिया का है। इस वीडियो का ईरान से कोई संबंध नहीं है, यह सीरिया के अलेप्पो शहर का वीडियो है, जहां सरकार की सेना और कुर्द बलों के बीच झड़पों के दौरान इसे रिकॉर्ड किया गया था।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

फेसबुक यूजर ‘त्रिपाठी राज’ ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “ईरान में हिजाब से आजादी के लिए प्रदर्शन किया जाता है और उन पर गोलियों से बौछार हो रहा है। मियां खिलाफ और रिहाना चुप क्यों है।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने गूगल लेंस के जरिए वायरल वीडियो के की- फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया। सर्च में हमें यह वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया हुआ मिला।

सीरिया नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो 10 जनवरी 2026 को अपलोड की हुई है। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो सीरिया का है।

यह वीडियो और भी कई सोशल मीडिया अकाउंट पर सीरिया के अलेप्पो शहर के हवाले से शेयर किया हुआ मिला।

सर्च के दौरान हमने पाया कि  फ्रांस 24 के पत्रकार वासिम नसर ने भी इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। यहां वीडियो को 10 जनवरी 2026 को पोस्ट किया गया है। और दी गई जानकारी के अनुसार, अलेप्पो (सीरिया) में ZU-23 मौजूद है, फिर भी सड़क पर आवाजाही जारी है।”

 न्यूज सर्च किए जाने पर हमें अल-जजीरा की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2026 की एक खबर मिली। जानकारी के अनुसार, “सीरिया सरकार ने अलेप्पो के कई कुर्द इलाकों को सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया है। इन इलाकों में सेना और कुर्द बलों के बीच लगातार झड़पें हो रही हैं। हालात बिगड़ने की वजह से आम लोगों में डर है और कई लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। शहर में तनाव और हिंसा बनी हुई है।”

बीबीसी, रॉयटर्स और एएफपी न्यूज पर इस मामले से जुड़ी खबर देख सकते हैं। खबर में बताया गया, सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में सरकार की सेना और कुर्द लड़ाकों के बीच दो दिनों तक हुई भीषण झड़पों में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है। कुर्द बहुल इलाकों शेख मकसूद और अशरफियेह को सरकार ने “बंद सैन्य क्षेत्र” घोषित कर वहां गोलाबारी की, जिसके बाद हजारों आम लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई, जबकि कुर्द नेतृत्व वाली SDF ने इसे लोगों को जबरन विस्थापित करने की कोशिश बताया है।”

वायरल वीडियो से जुड़ी पुष्टि के लिए सीरिया के पाटकार मुज्जलदीन अल-कासिम से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह वीडियो अलेपो शहर का है, जब सेना और कुर्द बलों के बीच झापड़ हुई थी।

ईरान में विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं?

ईरान में हालिया विरोध प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की सख्त नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से की वजह से हो रहे हैं। 19 जनवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मौजूदा सरकार द्वारा विरोध को सख्ती से दबाने के लिए अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की मौत एक अधिकारी के हवाले से बताई जा रही है।

ईरान विरोध-  प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो भ्रामक दावे से वायरल हो रहे हैं, जिनका विश्वास न्यूज ने भी फैक्ट चेक किया है। हमारे फैक्ट चेक यहां पढ़े जा सकते हैं।

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर त्रिपाठी राज की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को तकरीबन चार हजार लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: ईरान में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग के हवाले से वायरल हो रहा वीडियो सीरिया का है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments