What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: केदारनाथ में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ये तस्वीर AI जेनरेटेड है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके  पृष्ठभूमि में केदारनाथ मंदिर को देखा जा सकता है। पोस्ट को असली मान कई यूजर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि असल में ये तस्वीर एआई टूल्स की मदद से बनाई गई है और इस पर मेटा का एआई लोगो लगा हुआ है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर Focus On Bollywood ने 15 जनवरी 2026 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सभी अफवाहें खत्म जिन्दगी फिर से शुरू।  वैसे ये जोड़ी अच्छी है। काफी दिनों बाद दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। कुछ ऐसा हुआ जो किसी को।”

कई यूजर्स ने इस तस्वीर को सच मानकर शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर किसी भी प्रामाणिक जगह पर नहीं मिली।

इसके बाद हमने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खंगाला। हमें यह तस्वीर, या केदारनाथ की कोई और हालिया तस्वीर कहीं भी नहीं मिली।

हमें शक हुआ कि हो सकता है इसे एआई की मदद से बनाया गया हो। तस्वीर को अलग-अलग प्लेटफॉर्म  पर सर्च करने पर हमें कुछ पोस्ट्स में ये पूरी तस्वीर मिली। यहाँ नीचे मेटा AI का वाटरमार्क देखा जा सकता है।

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स से सर्च किया।

हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने साइट इंजन की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 90 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीरों का तकनीकी विश्लेषण करने के बाद चेहरे पर मौजूद विसंगतियों (deformities) की पहचान की। उनके अनुसार, पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय का कान और दूसरी तस्वीर में उनकी आँख असामान्य रूप से विकृत नजर आ रही हैं, जो AI द्वारा जेनरेटेड  तस्वीरों के स्पष्ट संकेत हैं।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Focus On Bollywood के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस अकाउंट को 3.5 लाख यूजर फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: केदारनाथ में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की ये तस्वीर AI जेनरेटेड है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments