What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: केदारनाथ में विराट कोहली और रोहित शर्मा की ये तस्वीर AI जेनरेटेड है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उनके हाथ में एक शिवलिंग और पृष्ठभूमि में केदारनाथ मंदिर देखा जा सकता है। पोस्ट को असली मान कई यूजर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि असल में ये तस्वीर एआई टूल्स की मदद से बनाई गई है।

क्या हो रहा है वायरल ?

इंस्टाग्राम यूजर rohitmaurya2888 ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रोहित शर्मा और विराट कोहली केदारनाथ में।”

कई यूजर्स ने इस तस्वीर को सच मानकर शेयर किया है। पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल

वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह तस्वीर किसी भी प्रामाणिक जगह पर नहीं मिली।

इसके बाद हमने रोहित शर्मा और विराट कोहली के सोशल मीडिया एकाउंट्स को भी खंगाला। हमें यह तस्वीर कहीं भी नहीं मिली।

हमें शक हुआ कि हो सकता है इसे एआई की मदद से बनाया गया हो।

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए फोटो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया।

हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 99 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना बताई।

हमने एक अन्य टूल की मदद से भी इस तस्वीर को सर्च किया। हमने साइट इंजन की मदद से तस्वीर को सर्च किया। इस टूल ने फोटो के 90 फीसदी तक एआई जेनरेटेड होने की संभावना जताई।

हमने वायरल पोस्ट को एआई टेक्नोलॉजी में काम कर रहे एक्सपर्ट अजहर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने तस्वीर को एआई जेनरेटेड बताया ।

अंत में हमने पोस्ट को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले इंस्टाग्राम यूजर rohitmaurya2888 के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि इस अकाउंट को 450 यूजर फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: केदारनाथ में विराट कोहली और रोहित शर्मा की ये तस्वीर AI जेनरेटेड है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments