What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: पश्चिम बंगाल का पुराना वीडियो दिल्ली के रेलवे स्टेशन की आग बताकर वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी आग देखी जा सकती है। यह वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह घटना दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर हुई है। यूजर लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जोड़ते हुए दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में फिर से एक हादसा हो गया है।

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। हमारी पड़ताल में यह दावा फर्जी साबित हुआ। यह वीडियो दिल्ली का नहीं है, बल्कि पश्चिम बंगाल के एक पुराने हादसे का है।

क्‍या हो रहा है वायरल

थ्रेड्स यूजर saahuu85926 ने 20 नवंबर 2025 को इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा “दिल्‍ली में एक और हादसा हो गया।”

वायरल पोस्‍ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है।

पड़ताल

पड़ताल शुरू करते हुए हमने इस वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें यह वीडियो कई यूट्यूब चैनल पर 6 अप्रैल 2023 को अपलोड मिला। यहां इसे पश्चिम बंगाल के संतोषपुर स्‍टेशन का बताया गया था।

कीवर्ड्स और टाइम टूल का इस्तेमाल करके ढूंढ़ने पर हमें ‘ETV Bharat West Bengal’ के फेसबुक पेज पर यह वीडियो 7 अप्रैल 2023 को अपलोड मिला। खबर के अनुसार मामला पश्चिम बंगाल के संतोषपुर स्‍टेशन का था।

ई न्‍यूज कोलकाता के फेसबुक पेज पर भी इस वीडियो को 6 अप्रैल 2023 को पोस्‍ट करते हुए इसे पश्चिम बंगाल के संतोषपुर रेलवे स्‍टेशन पर आग का बताया गया।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की 6 अप्रैल 2023 की खबर के अनुसार “6 अप्रैल, 2023 को बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर आग लग गई थी, जिसके कारण कई दुकानों को नुकसान हुआ था।।”

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें दिल्ली के किसी रेल ट्रैक पर इस तरह की घटना की ऐसी कोई खबर नहीं मिली।

इस वीडियो को हमने पहले भी चेक किया है। इसे आप यहां पढ़ सकते हैं।

दैनिक जागरण के लिए नई दिल्ली में रेलवे को कवर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार ने भी पुष्टि की कि दिल्ली के किसी भी रेलवे स्टेशन पर आग लगने की कोई घटना हाल में सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं है।

 थ्रेड्स हैंडल saahuu85926 को पांच सौ से ज्यादा लोग पोस्‍ट करते हैं।  

The post Fact Check: पश्चिम बंगाल का पुराना वीडियो दिल्ली के रेलवे स्टेशन की आग बताकर वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments