What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: पुलिसकर्मी को लूटने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड, गलत दावे से किया जा रहा शेयर

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी की तरह यूनिफॉर्म पहने हुए एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग आते हैं और पुलिसकर्मी को बड़ी ही चालाकी से लूट कर चले जाते हैं। इस वीडियो को असली घटना का बताते हुए शेयर किया जा रहा है।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे कलाकारों द्वारा बनाया गया है। असली वीडियो में डिस्क्लेमर दिया गया  है और बताया गया है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। लेकिन वीडियो को एडिट कर डिस्क्लेमर हटाकर एक हिस्से को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अजय यादव’ ने 1 अगस्त 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “Live चोरी CCTV मे पकड़ी गई।”

वीडियो पर लिखा हुआ है, “Live चोरी, CCTV में पकड़ी गई पुलिसवाले को भी नहीं छोड़ा…. चोर भी अपग्रेड हो गये हैं।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने इनविड टूल की मदद से इसके कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का लंबा वर्जन 3RD EYE नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड मिला। इसे 28 सितंबर 2024 को शेयर किया गया था। डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। यह चैनल सोशल अवेयरनेस से जुड़े वीडियो को शेयर करता है। 

वीडियो में 40 सेकेंड से वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, वीडियो के आखिर में भी 

डिस्क्लेमर दिया गया है और इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया गया है। साथ ही बताया गया है कि इस वीडियो को सिर्फ लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है। 

अधिक जानकारी के लिए हमने इस पेज के एडमिन राहुल कुमार से बात की। उन्होंने हमें बताया कि वीडियो स्क्रिप्टेड है और वीडियो में इस बात को बताया गया है। चैनल पर भी इस बात की जानकारी दी गई है।

सोशल मीडिया पर पहले भी इस तरह के दावे वायरल हो चुके हैं। विश्वास न्यूज ने उनकी पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी है। 

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को करीब आठ सौ लोग फॉलो करते हैं। 

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि पुलिस को लूटने वाले वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे कलाकारों द्वारा बनाया गया है। असली वीडियो में डिस्क्लेमर  दिया गया है और बताया गया है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। लेकिन वीडियो को एडिट कर डिस्क्लेमर  हटाकर एक हिस्से को गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

The post Fact Check: पुलिसकर्मी को लूटने का यह वीडियो स्क्रिप्टेड, गलत दावे से किया जा रहा शेयर appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments