What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: आम्रपाली दुबे के इस्लाम कबूल करने के दावे से वायरल वीडियो फिल्म की शूटिंग का है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल किये जा रहे वीडियो में उन्हें बुर्का पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म  पर शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि आम्रपाली दुबे बुर्के में इसलिए नजर आईं हैं, क्योंकि उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस्लाम कुबूल नहीं किया है। वायरल किया जा रहा वीडियो उस वक्त का है, जब वह अपनी फिल्म रोज़ा की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म शूटिंग के वीडियो को इस्लाम कुबूल किये जाने के फर्जी दावे के साथ फैलाया जा रहा है। 

क्या है वायरल पोस्ट में?

फेसबुक यूजर ने वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ”भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली इस्लाम कुबूल कर लिया।”

पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें।

पड़ताल

अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस के जरिये सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुआ मिला। यहां वीडियो में दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो आम्रपाली दूबे का भोजपुरी फ़िल्म रोज़ा की शूटिंग के दौरान का है।

इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और हमें ये वीडियो एक और यूट्यूब चैनल पर दो महीने पहले अपलोड हुआ मिला। यहां भी वीडियो के साथ बताया गया कि यह फिल्म रोजा की शूटिंग का है। वहीं, इस वीडियो को जौनपुर में शूट किया गया है। वायरल वीडियो के इस बड़े वर्जन में फिल्म की शूटिंग होते हुए भी देखा जा सकता है।

सर्च में हमें आम्रपाली  दुबे के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी बुर्के  में उनकी तस्वीरें मिलीं। यहां तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने अपनी फिल्म रोज़ा की बताया है।

पड़ताल के आखिरी चरण में हमने आम्रपाली दुबे के मैनेजर राम कृपाल यादव से संपर्क साधा और वायरल वीडियो उनके साथ शेयर किया। उन्होंने हमें जानकारी देते हुए बताया कि “यह वीडियो आम्रपाली दुबे की रोजा फिल्म की शूटिंग के वक्त का है। उन्होंने इस्लाम कुबूल नहीं किया है, ये दावा बिल्कुल फर्जी है।”

अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर को दो हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: आम्रपाली दुबे के इस्लाम कबूल करने के दावे से वायरल वीडियो फिल्म की शूटिंग का है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments