What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: मोबाइल देख रहे युवक को बचाने वाले बैल का वीडियो AI से बना है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक बैल मोबाइल देख रहे युवक को धक्का मारकर उसकी जान बचाते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि सीसीटीवी में एक बैल द्वारा युवक की जान बचाने की घटना कैद हुई है।

विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की तो पता चला कि वायरल वीडियो गूगल एआई की मदद से बनाया गया है। यह असली नहीं है।

क्या है वायरल पोस्ट?

फेसबुक यूजर ‘रामचन्द्र आर्य’ ने 7 अक्टूबर 2026 को एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “सीसीटीवी में कैद: बैल बना शख्स का रक्षक! मस्ट वॉच।”

bull rescue viral video, Viral Bull Video, Viral Video, bull rescue AI video

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल लेंस पर सर्च किया, तो हमें फेसबुक यूजर ‘Powarstar Sumit Pathak‘ के पेज पर वीडियो मिला। 4 अक्टूबर 2026 को अपलोड किए गए इस वीडियो पर ‘AI content’ का लेबल लगा हुआ है।

bull rescue viral video, Viral Bull Video, Viral Video, bull rescue AI video

‘सीसीटीवी फुटेज’ में तारीख 20-15-2023 दी हुई है, जो गलत है। साथ ही उसका टाइमर भी गलत चल रहा है। इससे हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

हमने वीडियो को गूगल के ‘सिंथ आईडी’ टूल से चेक किया। इससे पता चला कि वीडियो को गूगल एआई की मदद से बनाया गया है।

bull rescue viral video, Viral Bull Video, Viral Video, bull rescue AI video

वायरल वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल ‘हाइव’ से भी चेक किया गया। इसमें वीडियो के ज्यादातर हिस्सों और पूरे ऑडियो के एआई-जेनरेटेड होने की संभावना निकली।

bull rescue viral video, Viral Bull Video, Viral Video, bull rescue AI video

अधिक पुष्टि के लिए हमने अपने सहयोगी ‘टीआईए’ (पूर्व में एमसीए) की पहल ‘डीपफेक्स एनालिसिस यूनिट’ (डीएयू) से संपर्क किया। उन्होंने वीडियो के ऑडियो को ‘हिया’ टूल से चेक किया। इस एनालिसिस में वीडियो के 97 फीसदी एआई से बने होने की संभावना जताई गई।

bull rescue viral video, Viral Bull Video, Viral Video, bull rescue AI video

इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो एआई से बना है, असली नहीं।

क्या है संदर्भ?

सोशल मीड‍िया पर अक्सर जानवरों के एआई वीडियो बनाकर वायरल किए जाते हैं। इनमें से कई वीडियो यूजर्स बिना सोचे-समझे शेयर कर देते हैं। कभी बाघों तो कभी हाथियों के काल्पनिक वीडियो एआई से बनाकर खूब शेयर किए जाते हैं। प‍िछले द‍िनों एआई की मदद से बनाए गए एक वीड‍ियो में एक बछड़े को ट्रक पर लगी गाय की तस्वीर से दूध पीने की कोशिश करते हुए द‍िखाया गया था। इसी तरह नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद एक वीड‍ियो वायरल क‍िया गया, ज‍िसमें एक कुत्ते को बच्चे को बचाते हुए द‍िखाया गया था। यह वीड‍ियो भी एआई-जनरेटेड था।

एआई वीडियो को शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक संगठन से जुड़े यूजर पटना में रहते हैं और उनके करीब 26 हजार फॉलोअर्स हैं।

निष्कर्ष: मोबाइल देख रहे एक युवक की जान बचाते बैल के दावे से वायरल हो रहा वीडियो एआई से बना है। हमारी जांच में पता चला कि इसे गूगल के एआई टूल की मदद से बनाया गया है। 

The post Fact Check: मोबाइल देख रहे युवक को बचाने वाले बैल का वीडियो AI से बना है appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments