What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: बिहार चुनाव में वोट मांगते निर्दलीय प्रत्याशी के कुर्ते में पैसे देने का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल

नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सोशल मीडिया पर एक चुनावी सभा का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक उम्मीदवार को कुर्ता फैलाकर सभा में मौजूद लोगों से वोट मांगते हुए और एक बुजुर्ग को उनके कुर्ते में पैसे डालते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि भाजपा नेता ने जब चुनाव के दौरान जनता से वोट मांगा तो बुजुर्ग ने उन्हें पैसे दे दिए।

विश्‍वास न्‍यूज ने इसकी जांच में वायरल वीडियो बिहार के पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम का निकला, जो पश्चिम चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने करीब एक माह पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

क्या है वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर bihar_ki_sacchaie ने 10 नवंबर को वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है, “बीजेपी के नेता वोट का भीख माँग रहा था बिहार के जनता नें भीख में पैसा दिया ऐसे भी बिहार के जनता नादान होता है”

Bihar Election 2025, BJP leader viral video, Bihar Chunav 2025, Bihar News, Bihar politics news

पड़ताल

वायरल दावे की जांच के लिए हमने वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च किया। यूट्यब चैनल @AbhinandanKumar-ik5tv पर 10 नवंबर को इस वीडियो को अपलोड करते हुए इसे बिहार के पूर्व मंत्री खुर्शीद आलम की जनसभा का वीडियो बताया गया।

इस आधार पर कीवर्ड से सर्च करने पर हमें यह क्लिप दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर 8 नवंबर को छपी खबर में मिली। इसके अनुसार, “वीडियो पश्चिम चंपारण के सिकटा विधानसभा क्षेत्र स्थित मैनाटाड़ हाईस्कूल खेल मैदान में हुई जनसभा का है। सभा में पूर्व मंत्री और निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज खुर्शीद आलम अपना कुर्ता फैलाकर लोगों से समर्थन मांगा तो एक बुजुर्ग ने जेब से कुछ पैसे निकालकर उसमें डाल दिए। इससे खुर्शीद असहज हो गए और उन्होंने पैसे फेंकते हुए कहा कि वह पैसे नहीं मांग रहे, बल्कि वोट और समर्थन मांग रहे हैं।”

Bihar Election 2025, BJP leader viral video, Bihar Chunav 2025, Bihar News, Bihar politics news

फेसबुक पेज JAMIA WORLD पर 10 नवंबर को अपलोड वीडियो में खुर्शीद आलम वायरल वीडियो को लेकर अपना पक्ष रखते दिख रहे हैं। इसके अनुसार, उनके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

Bihar Election 2025, BJP leader viral video, Bihar Chunav 2025, Bihar News, Bihar politics news

खुर्शीद के फेसबुक पेज पर भी 9 नवंबर को उनके पक्ष वाले वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि उन्होंने जनसभा में ‘मोतियों की माला’ के लिए वोट मांगा था। फेसबुक पेज पर भी उनके बारे में निर्दलीय उम्मीदवार लिखा हुआ है।

15 अक्टूबर 2025 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, खुर्शीद आलम ने जदयू की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Bihar Election 2025, BJP leader viral video, Bihar Chunav 2025, Bihar News, Bihar politics news

इस बारे में हमने सिकटा विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्र पत्रकार मो. सलीम से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि खुर्शीद आलम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा नेता बताए जाने के बाद उन्होंने इसे झूठ बताया था।

वीडियो को गलत दावे से शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक विचारधारा से प्रभावित यूजर के 2300 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

The post Fact Check: बिहार चुनाव में वोट मांगते निर्दलीय प्रत्याशी के कुर्ते में पैसे देने का वीडियो भाजपा नेता का बताकर वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments