What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: दुबई के बुर्ज खलीफा का आग से ढेर होने का फेक वीडियो वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ऊंची इमारत को आग की चपेट में देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बुर्ज खलीफा में लगी आग का है।

विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से बनाया गया है। यूजर्स एआई से तैयार किये गये वीडियो को गलत दावे से फैला रहे हैं।

क्या है वायरल पोस्ट में ?

इंस्टाग्राम यूजर ‘anaya__queen__786’ (आर्काइव लिंक) ने वायरल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, “दुबई बुर्ज खलीफा में लगी आग।”

फेसबुक यूजर ओमप्रकाश लोधी राजपूत (आर्काइव लिंक) ने वायरल वीडियो को शेयर कर लिखा है,” बुर्ज खलीफा में लगी आग।”

पड़ताल

वायरल वीडियो कि पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी कोई रिपोर्ट नहीं मिली। अगर ऐसा कोई हादसा हुआ, तो इससे जुड़ी खबर मीडिया संस्थान की सुर्ख़ियों में होती।

जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने बुर्ज खलीफा के सोशल मीडिया हैंडल को सर्च किया। हमें यहां भी वायरल वीडियो से जुड़ी कोई पोस्ट नहीं मिली।

पड़ताल में आगे हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले और इन तस्वीरों को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने वीडियो को हाइव मॉडरेशन टूल पर अपलोड किया। टूल ने पहली फोटो को 84 फीसदी और दूसरी फोटो को 90 फीसदी तक एआई द्वारा बनाये जाने की संभावना जताई है।

हमने तस्वीरों को साइट इंजन टूल की मदद से भी सर्च किया। यहां तस्वीर को 92 फीसदी एआई द्वारा बनाई गई बताया है।

हमने तस्वीर को एआई टूल डी कॉपी से भी सर्च किया। इस टूल ने तस्वीरों को 98 फीसदी तक एआई की मदद से बनाया हुआ बताया।

हमने वीडियो को एआई एक्सपर्ट अज़हर माचवे के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है। इसमें दिख रही आग असली नहीं है। वीडियो में दिख रहे लोग भी अजीब नजर आ रहे हैं। जिससे साफ़ है कि वीडियो असली नहीं है।

विश्वास न्यूज की वेबसाइट पर एआई और डीपफेक से जुड़ी फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को एआई सेक्शन में पढ़ा जा सकता है।

अंत में हमने वीडियो को शेयर करने वाली इंस्टाग्राम यूजर की प्रोफाइल को स्कैन किया। पता चला कि यूजर को 1,221 लोग फॉलो करते हैं।

The post Fact Check: दुबई के बुर्ज खलीफा का आग से ढेर होने का फेक वीडियो वायरल appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments