What's Hot

6/recent/ticker-posts

Fact Check: मगरमच्छ के साथ खेलते कुत्तों का वीडियो एआई क्रिएटेड हैं

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसने अपने मुंह में कुत्ते के दो बच्चों को बिठा रखा है और उसके आस-पास कई अन्य बच्चे घूम रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को असली घटना का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। असल में वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है, जिसे लोग अब सच समझकर शेयर कर रहे हैं। 

क्या हो रहा है वायरल ?

फेसबुक यूजर ‘अवि सिंह यादव’ ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मुझे लगा नकली मगरमच्छ है दोस्तों लेकिन आप खुद देख लो।”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

पड़ताल 

हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हालांकि, हमें दावे से जुड़ी कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। हमने इनविड टूल की मदद से वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया, लेकिन वहां पर भी दावे से जुड़ी कोई जानकारी या रिपोर्ट नहीं मिली। 

वीडियो को गौर से देखने पर हमने पाया कि मगरमच्छ की आंखें खुलने और बंद होने में काफी टाइम लगा रही है। साथ ही मगरमच्छ का मूवमेंट भी काफी अजीब है। मगरमच्छ के मुंह के बाहर खेल रहे बच्चे दो होते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो तीन हो जाते हैं। जबकि मगरमच्छ के पीछे से चलकर आ रहे एक बच्चे की आंखें और चलने का तरीका काफी अजीब है। ऐसे में हमें वीडियो के एआई टूल्स की मदद से बने होने का शक हुआ। 

हमने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए वीडियो को एआई की मदद से बने मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने Cantilux के जरिए वीडियो के बारे में सर्च किया। टूल ने 98 फीसदी तक वीडियो के एआई की मदद से बने हुए की संभावना जताई।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वीडियो के कई कीफ्रेम निकाले और उन्हें एआई टूल्स की मदद से सर्च किया। हमने फेक इमेज डिटेक्टर और एआई डिटेक्टर कंटेंट की मदद से सर्च किया। दोनो ही टूल्स ने इसके एआई से बने होने की संभावना जताई।

अधिक जानकारी के लिए हमने एआई एक्सपर्ट अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो के जरिए बनाये जाने की संभावनाएं हैं,क्योंकि मगरमच्छ और कुत्तों के बच्चों के मूवमेंट काफी अजीब है। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि दो बच्चे खेल रहे होते हैं और एक अचानक से बीच में से आ जाता है। 

वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि मगरमच्छ और कुत्ते के बच्चों के वायरल वीडियो का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। असल में वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी की एआई टूल्स की मदद से बनाया गया है, जिसे लोग अब सच समझकर शेयर कर रहे हैं। 

The post Fact Check: मगरमच्छ के साथ खेलते कुत्तों का वीडियो एआई क्रिएटेड हैं appeared first on Vishvas News.

Post a Comment

0 Comments